{"_id":"6a7b7e580658adf149026c7b","slug":"trials-for-district-sub-junior-basketball-will-be-held-on-15th-jind-news-c-199-1-sroh1009-158315-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिला सब जूनियर बास्केटबॉल के लिए 15 को होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिला सब जूनियर बास्केटबॉल के लिए 15 को होंगे ट्रायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला जींद की सब जूनियर बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए 15 अगस्त को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। छोटू राम किसान महाविद्यालय जींद के स्टेडियम में लड़कों और लड़कियों की टीम का चयन किया जाएगा। लड़कों के ट्रायल सुबह नौ बजे और लड़कियों के ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होंगे।
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन जींद के प्रधान एवं छोटू राम किसान महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजपाल ढांडा ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म एक जनवरी 2013 या उसके बाद हुआ है। प्रतिभागियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।