{"_id":"69e91c4f33eb669c280d08d6","slug":"trial-run-of-hydrogen-train-conducted-up-to-bhambheva-station-jind-news-c-199-1-sroh1006-152128-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का भंभेवा स्टेशन तक हुआ ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का भंभेवा स्टेशन तक हुआ ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हाइड्रोजन गैस से चलने वाली ट्रेन का 75 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से भंभेवा स्टेशन तक ट्रायल हुआ। यह ट्रेन दोपहर करीब तीन बजे जींद जंक्शन से रवाना हुई और परीक्षण करते हुए भंभेवा स्टेशन तक पहुंची। इसके बाद वापस हाइड्रोजन ट्रेन जींद शाम 7 बजे पहुंची।
रेलवे अधिकारियों की टीम ने हर तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। ट्रायल के दौरान ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग और ट्रैक की स्थिति का आकलन किया गया। इससे पहले हाइड्रोजन ट्रेन सात अप्रैल से स्टेशन पर खड़ी थी और विभिन्न तकनीकी परीक्षणों से गुजर रही थी।
वहीं 24 अप्रैल को सीआरएस (कमीश्नर आफ रेलवे सेफ्टी) के आने की संभावना है। दो सप्ताह बाद बुधवार को हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल हुआ। सात अप्रैल के बाद से ट्रेन का रनिंग ट्रायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
सीआरएस की स्वीकृति के बाद ही ट्रेन को सुचारू रूप से चलाने की अनुमति मिलेगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन आम यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी जिससे सफर सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।