{"_id":"60e1f5ea8ebc3e9e92248b02","slug":"trees-fell-due-to-storm-electricity-was-disrupted-for-30-hours-in-15-villages-jind-news-rtk6160891122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के कारण गिरे पेड़, 15 गांवों में 30 घंटे तक बिजली बाधित रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के कारण गिरे पेड़, 15 गांवों में 30 घंटे तक बिजली बाधित रही
विज्ञापन
आंधी और बारिश की वजह से शनिवार को जिले में सैकड़ों पेड़ों के टूटने के अलावा दो दर्जन खंभे भी टूट गए। आंधी की वजह से जिले के 33 केवीए के छह तथा 11 केवीए के 60 फीडर प्रभावित हैं। इनमें से 33 केवीए के पांच तथा 11 केवीए के 50 फीडर रविवार दोपहर तक ठीक कर लिए गए थे। संगतपुरा गांव में लगे 33 केवीए का फीडर ठीक नहीं होने की वजह से रविवार शाम तक इसके तहत आने वाले एक दर्जन गांवों में लोग दिनभर गर्मी से बेहाल रहे। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार शाम सात बजे तक बिजली सप्लाई बहाल हो पाएगी। वहीं 11 केवीए के 10 फीडर शाम 6 बजे तक शुरू हो जाएंगे। इन 11 केवीए के फीडर के प्रभावित होने से 15 गांवों में 30 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
शनिवार को जिले में आंधी के साथ हुई अच्छी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं आंधी ने बिजली निगम की परेशानियों को बढ़ा दिया। आंधी की वजह से जहां जगह-जगह बिजली के खंभे टूट गए, वहीं तारों पर पेड़ गिरने से वे भी टूट गए। शहरी क्षेत्र में तो निगम कर्मियों ने मेहनत कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार शाम तक कर्मचारी पसीना बहाते नजर आए। इसके साथ ही बारिश से बिजली की खपत भी कम हुई है।
निगम अधिकारियों को बुलानी पड़ी पुलिस
गांव जलालपुर कलां में रजवाहे के पास तीन खंभे गिर गए थे। रविवार सुबह जब निगम के कर्मचारी इनकी जगह दूसरे खंभे लगाने के लिए पहुंचे तो यहां के किसान ने कहा कि जिस रास्ते से ट्रैक्टर लेकर आएंगे वहां की उसकी धान की फसल खराब हो जाएगी। उसने निगम कर्मचारियों का विरोध किया। इसके बाद सूचना पाकर निगम एसडीओ धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे तथा किसान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बाद में एसडीओ ने सदर थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर खंभे लगवाने पड़े। निगम एसडीओ धर्मेंद्र ने कहा कि फिलहाल खंभे खड़े कर दिए गए हैं। शाम तक बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
इन गांवों में हुआ सबसे अधिक नुकसान
गांव जलालपुर खुर्द, जलालपुर कलां, ईक्कस, ईंटल कलां, ईंटल खुर्द, संगतपुरा, जाजवान, खेड़ी, दरियावाला, जुलानी, बरसोला, रामराय, राजपुरा भैण व पोकरी खेड़ी में तेज आंधी के कारण काफी पेड़ गिर गए। दिनभर किसान अपने खेतों से इन पेड़ों को उठाने में लगे रहे। तूफान इतना तेज था कि पूरे जिले में इसी सर्कल की तरफ अधिक बिजली के खंभे तथा पेड़ गिरे हैं। इसके अलावा शहर में इंप्लाइज कॉलोनी, रोहतक रोड, हांसी, रोड, बेलरखां फीडर अधिक प्रभावित हुए हैं।
किसानों के लिए राहत बनकर आई बारिश
शनिवार को हुई बारिश किसानों के लिए राहत बनकर आई है। क्योंकि भीषण गर्मी के चलते फसलें झुलसने लगी थीं। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए महंगा डीजल फूंक रहे थे। ऐसे समय में बारिश होने से काफी हद तक उनकी पानी की समस्या दूर हो गई है।
जींद ब्लॉक में काफी खंभे गिर गए। जिले में 33 केवीए के छह तथा 11 केवीए के 60 फीडर प्रभावित हुए हैं। इनमें से अधिकतर ठीक हो गए हैं और बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया गया है। संगतपुरा फीडर देर शाम तक ठीक हो पाएगा। अन्य फीडर शाम छह बजे तक ठीक हो जाएंगे।
श्यामवीर सैनी, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।