फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trees and poles broken due to dust storm, power supply disrupted

Jind News: धूल भरी आंधी से टूटे पेड़ व पोल, बिजली आपूर्ति बाधित

Thu, 22 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 22 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Trees and poles broken due to dust storm, power supply disrupted
21जेएनडी42:  तेज आंधी के चलते हुडा मार्केट में टूटा पेड़।  संवाद
जींद। बुधवार शाम को चली धूल भरी आंधी से होर्डिंग, बोर्ड और फ्लेक्स उखड़ कर सड़कों पर जा गिरे। कुछ स्थानों पर बिजली पोल और पेड़ भी टूटकर गिर गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। हालांकि धूलभरी आंधी ने भीषण गर्मी से कुछ राहत दिलाने को कार्य किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में आद्रता 37 प्रतिशत व हवा कि गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार बढ़ रहा है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। रात का तापमान भी 30 डिग्री को छू रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन चढ़ने के साथ गर्मी प्रचंड होती चली गई। शाम को मौसम ने करवट ली और आकाश मे धूल जमा हो गई। कुछ देर के बाद धूल भरी आंधी शुरू हो गई ओर गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा पहुंची। हालांकि गर्मी से कुछ राहत तो मिली लेकिन आंधी का जनजीवन पर साफ असर देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटे पेड़ और बिजली पोल, बिजली के लगे कट
बुधवार शाम को आंधी के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल टूट कर गिर गए। इसके चलते बिजली गुल हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी इलाकों की बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई।

21जेएनडी42:  तेज आंधी के चलते हुडा मार्केट में टूटा पेड़।  संवाद

21जेएनडी42:  तेज आंधी के चलते हुडा मार्केट में टूटा पेड़।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed