{"_id":"67e1a6fd09b6d6f68a057338","slug":"treat-drug-addicted-friends-as-enemies-and-keep-distance-jind-news-c-199-1-sroh1009-131991-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशा करने वाले दोस्तों को दुश्मन समझकर दूरी बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशा करने वाले दोस्तों को दुश्मन समझकर दूरी बनाएं
Tue, 25 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी18: राजकीय आईटीआई में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए नशा मुक्ति टीम क
जींद। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में अमर उजाला फाउंडेशन ने सामाजिक बुराइयों से युवाओं को बचाने के लिए पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन कराया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई के प्राचार्य अनिल गोयल ने की। इसमें जिला पुलिस प्रवक्ता व साइबर इंचार्ज अमित कुमार व नशा मुक्ति टीम इंचार्ज नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।
नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज एसआई नरेश कुमार ने जीवन में विद्यार्थियों को नशा न करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नशा करने वाले दोस्तों को दुश्मन समझकर उनसे दूरी बनाएं और जो भी उनके दोस्त नशा करते हैं। उनके परिजनों को इसकी जानकारी जरूर दें, ताकि अपनी दोस्ती को बचाया जा सके। नशा शुरूआत में शौकिया तौर पर किया जाता है, लेकिन बाद में इसकी आदत पड़ जाती है। इसके बाद जीवन बर्बादी की तरफ चला जाता है।
इसमें जिला पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने विद्यार्थियों को कानूनों के बारे में जानकारी देकर समाज में एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक युवा को हर विषय के बारे में जानकारी होनी जरूरी है।
विज्ञापन
आज युवा साइबर क्राइम व नशे की चपेट में फंसते जा रहे हैं। इससे खुद को भी बचाना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। इससे बचने के लिए युवाओं को जागरूक होने के साथ अपने आसपास के लोगों व परिवार वालों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताना होगा।
उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनचाहे लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि अगर आपके साथ कोई भी फ्रॉड होता है तो तुरंत उसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देकर शिकायत दर्ज करें। साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। किसी के साथ फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्ती होने पर व्यक्ति अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो सांझा करने लगते हैं। दोस्ती टूटने पर इसका गलत इस्तेमाल हो जाता है। ऐसे में दोस्ती चाहे जितनी भी गहरी हो, अपने फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेट फॉर्म पर सांझा न करें। इस अवसर पर प्रशिक्षक कृष्ण दहिया व दिलबाग सिंह श्योकंद ने भी विद्यार्थियों को नशे व साइबर ठगी से बचने के लिए दी गई जानकारी पर काम करने के लिए कहा।