फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Travel will become expensive from April 1, toll fee increased by five percent

Jind News: 1 अप्रैल से सफर होगा महंगा, पांच फीसदी बढ़ाया टोल शुल्क

Thu, 28 Mar 2024 04:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Travel will become expensive from April 1, toll fee increased by five percent
रोहतक। मकड़ौली और मदीना टोल प्लाजा से गुजरना अब और महंगा होगा। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरें बढ़ाई जा रही हैं। इसके चलते मकड़ौली और मदीना से होकर गुजरने वाले करीब 40 हजार वाहन चालकों को टोल पर अब पांच फीसदी ज्यादा शुल्क देना होगा। मकड़ौली टोल के मैनेजर विनोद कुमार के मुताबिक, वर्ष 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से दरों को बढ़ाकर इसकी सूची जारी की गई है। मकड़ौली और मदीना टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों पर इसका सीधा असर होगा। व्यावसायिक छोटे वाहन और मिनी बस की दर पांच से लेकर दस रुपये तक बढ़ाई गई है। इसी प्रकार बस और ट्रक पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एचसीएम और ईएमई वाहनों पर भी 15 रुपये शुल्क सिंगल यात्रा पर बढ़ाया गया है। ओवरसीज वाहनों पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर व्यावसायिक वाहनों को संचालित करने पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन


मकड़ौली टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 24 से लागू होने वाली नई दरें
वाहन सिंगल यात्रा दोनों तरफ मासिक पास

कार 85 125 2815

जीप, वैन व लाइट मोटर 135 205 4550
बस और ट्रक 285 430 9525
एचसीएम, ईएमई या एमएवी 450 670 14940

ओवरसीज वाहन 545 820 18190
वर्जन
टोल से गुजरने वाले वाहनों के लिए बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल से लागू होनी है। वहीं जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं है, उनसे दोगुनी रकम ही वसूली जाएगी।
- विनोद कुमार, मैनेजर, मकड़ौली टोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed