{"_id":"6386473c3a7afb45a05dad9a","slug":"travel-will-be-smooth-ten-new-buses-will-be-available-in-the-month-of-december-jind-news-rtk664907764","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुगम होगा सफर, दिसंबर महीने में मिलेंगी दस नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुगम होगा सफर, दिसंबर महीने में मिलेंगी दस नई बसें
विज्ञापन
जींद बस अड्डे का फोटो।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रोडवेज के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि दिसंबर महीने में दस नई बस डिपो में शामिल होंगी। इससे रोडवेज के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जिस रुट पर बस कम हैं। वहां पर भी बसों के रुट बढ़ाए जाएंगे। इनमें से कई बस ग्रामीण क्षेत्र में भी चलाई जाएंगी।
रोडवेज द्वारा कई माह पहले 12 बसों के रुपये गुरुग्राम में बसों की चेसिज तैयार करने के जमा करवाई थी। जिसमें से दस बस तैयार हो चुकी हैं। इनको रोडवेज दिसंबर माह में अपने बेड़े में शामिल कर ऑनरुट करेगा। इस समय डिपो में 164 बस हैैं। इसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। जिले में परिवहन समिति की 160 बस लोकल रुटों पर चल रही हैं। बसों की कमी के चलते यात्रियों को ग्रामीण रूट पर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन समिति के चालकों द्वारा छात्राओं के साथ बुरा बर्ताव करने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। दिनभर में डिपो की बसों में लगभग 16 हजार यात्री सफ र करते हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से डिपो में बसों की संख्या 200 से अधिक होनी चाहिए। इन दस बसों के डिपों में आने के बाद कई रूटों पर यात्रियों को लाभ मिलेगा।
2020 में आई थीं पांच गुलाबी बसें
2018 में जींद डिपो में 30 बस आई थी। इसके बाद छात्राओं की सुविधा के लिए 2020 में डिपो में पांच पिंक बस शामिल की गई थी। इसके बाद डिपो में कोई नई बस नहीं आई हैं, जबकि दो साल में 50 से अधिक बस कंडम हो चुकी हैं। छात्राओं के लिए डिपो में शामिल की गई पांच गुलाबी बसों को भी सिटी बस सर्विस के रूप में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जींद डिपो में दस नई बस दिसंबर महीने में आएंगी। इन बसों के आने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाएगी। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है, उस रूट पर बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
-अशोक कौशिक, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो।