{"_id":"58cadddb4f1c1b992132a47f","slug":"transportation-three-days-shock-buses-reduced-many-routes-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन रहेगी धक्का-पेल, कई रूटों पर कम होंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन रहेगी धक्का-पेल, कई रूटों पर कम होंगी बसें
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जींद बस स्टैंड
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सूरजकुंड में होने वाली दूसरी एग्री लीडरशिप समिट की मार बस यात्रियों पर पड़ने वाली है। दरअसल 18-20 मार्च को जींद से प्रतिदिन रोडवेज की 23 बसें किसानों को लेकर सूरजकुंड जाएंगी। इससे पहले ही 12 बसें जाट आरक्षण आंदोलन के चलते फोर्स के लिए लगाई गई हैं। ऐसे में तीन दिन तक रोडवेज के 160 बसों के बेड़े में से 35 बसें बाहर रहेंगी। इससे कई रूटों पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
सूरजकुंड में होने वाले कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मार्केटिंग बोर्ड व पंचायत विभाग किसानों को लेकर जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने प्रतिदिन रोडवेज से 23 बसों की मांग की है। हालांकि यह प्रक्रिया कई दिन से चल रही है, लेकिन बसों की मांग का औपचारिक पत्र वीरवार को ही रोडवेज अधिकारियों को दिया गया है। ऐसे में अब 69 बसों की व्यवस्था करने में रोडवेज को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात 69 बसों का परमिट लेना है, जो आरटीए कार्यालय से लेना होता है। इसके लिए सिर्फ शुक्रवार का ही दिन बाकी है। शनिवार व रविवार को कार्यालय की छुट्टी रहेगी। ऐसे में देर रात तक रोडवेज स्टाफ बसों की व्यवस्था करने में जुटा रहा।
बॉक्स
जिला में बसों की स्थिति
डिपो कुल बस चालू हालत में
जींद 100 90
नरवाना 29 20
सफीदों 31 30
नोट: प्रतिदिन सर्विस व ब्रेकडाउन के चलते कुछ बस चल नहीं पाती हैं, लेकिन यह गिनती में ली जाती हैं। 160 में से अब फोर्स के लिए 12 बस दी गई हैं, जबकि समिट में 23 बस जाएंगी। इस हिसाब से जिला भर में रोडवेज के पास महज 125 बस ही बचेंगी। इसमें से कुछ बस सर्विस व अन्य तकनीकी खराबी के कारण चल नहीं पाएंगी। करीब 100 बसों के सहारे ही जिला की परिवहन व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
बॉक्स
कहां से जाएंगी कितनी बस 18 मार्च
डिपो बस जाएंगी
जींद 9
नरवाना 6
सफीदों 8
------------------
19 मार्च
डिपो बस जाएंगी
जींद 11
नरवाना 7
सफीदों 5
---------
20 मार्च
डिपो बस जाएंगी
जींद 7
नरवाना 9
सफीदों 7
बॉक्स
होगी परेशानी
जींद डिपो की बसें प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती हैं। इसके लिए जींद डिपो की बसों का बेड़ा प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख किलोमीटर तय करती हैं। अब 23 बस और कम होने से यात्रियों को परेशानी होगी। हालांकि अभी तक इन बसों के पैसे की बात भी तय नहीं है। सूत्रों के अनुसार, यदि रोडवेज को सरकार से पैसे नहीं मिलते हैं तो प्रतिदिन करीब दो लाख रुपये का नुकसान होगा।
बॉक्स
करेंगे व्यवस्था
इतनी संख्या में बस कम होने से व्यवस्था करनी मुश्किल हो जाती है, लेकिन फिर भी व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। जरूरत के अनुसार, जहां अधिक यात्री होंगे वहां बसें चला दी जाएंगी। यात्रियों को परेशानी तो जरूर होगी।
आरएस पूनिया, महाप्रबंधक, जींद डिपो।