फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Transformers kept below at the mouth of streets near Hansi Road bridge become a problem.

Jind News: हांसी रोड पुल के पास गलियों के मुहाने पर नीचे रखे गए ट्रांसफार्मर बने परेशानी

Thu, 09 Jan 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Transformers kept below at the mouth of streets near Hansi Road bridge become a problem.
09जेएनडी56: गली के मुहाने पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर, जो हादसे का सबब बन सकता है। स्रोत कालोनीवा - फोटो : इफको केंद्र पर खाद के लिए लगी लाइन व बाइक से खाद ले जाता किसान।
जींद। पटियाला चौक स्थित हांसी रोड पुल के साथ गली में नीचे लगा ट्रंासफार्मर कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। कालोनीवासियों ने इस ट्रांसफार्मर को यहां से हटवाने की मांग की, ताकि कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी कुलदीप, विनोद, कंवल, सोनू, सुभाष ने बताया कि पटियाला चौक पर हांसी रोड पर पुल बनाया गया है। पुल के दोनों तरफ गलियों के मुहाने पर बिजली निगम द्वारा ट्रांसफार्मर रखवाए गए हैं। यह ट्रांसफार्मर इतने नीचे हैं कि कभी भी इनसे हादसा हो सकता है। हर दिन लाइट ट्रिप होती है। इससे चिंगारी निकलती रहती है। इसके अलावा दोनों ही तरफ गलियों से प्रतिदिन कालोनीवासियों का आवागमन भी रहता है। छोटे बच्चे भी यहां से गुजरते हैं और वाहन चालक भी अपने वाहनों को लेकर गली से गुजरते हैं। ट्रांसफार्मर गली में इतने नीचे रखे गए हैं कि इनसे हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। ट्रांसफार्मर के निकट ही फ्यूज लगे हुए हैं और तारें भी नंगी हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम जींद डिवीजन के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने कहा कि मौैके पर जेई को भेज कर पता किया जाएगा। अगर ट्रांसफार्मर गली के बीच में आ रहा है, तो उसकाे शिफ्ट करवाया जाएगा। कालोनी निवासियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed