फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Transformer overload, unannounced power cuts day and night

Jind News: ट्रांसफार्मर ओवरलोड, रात-दिन लग रहे अघोषित कट

Fri, 22 May 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Transformer overload, unannounced power cuts day and night
जींद। भीषण गर्मी के बीच शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड के कारण रात-दिन अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता रमेश, सुखदेव, राहुल का कहना है कि शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी समय पर समाधान नहीं हो रहा। इस कारण परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर की कई कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के साथ-साथ रात में भी बार-बार बिजली कट लग रहे हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर आधे-आधे घंटे तक बिजली बंद रहने से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बार-बार फाल्ट आ रहे हैं, लेकिन बिजली निगम की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कट की शिकायत निगम कार्यालय में दर्ज करवाई जाती है लेकिन कई घंटे बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता। कुछ क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है जिससे बिजली उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है।

वर्जन
शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी और गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।
-डॉ राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू पिंडारा, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed