{"_id":"6af60950d6669b11720aa7c4","slug":"adopting-natural-farming-will-reduce-costs-and-yield-poison-free-grain-dr-gill-jind-news-c-199-1-sroh1009-163593-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक खेती अपनाने से घटेगी लागत, मिलेगा जहर मुक्त अनाज : डॉ. गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक खेती अपनाने से घटेगी लागत, मिलेगा जहर मुक्त अनाज : डॉ. गिल
विज्ञापन
12जेएनडी01: घसो खुर्द गांव में किसानों को जागरूक करते हुए खंड कृषि अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह गि
उचाना। गांव घसो खुर्द में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें खंड कृषि अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह गिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताते हुए रासायनिक खादों और कीटनाशकों का इस्तेमाल कम करने तथा जहर मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. गिल ने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी पड़ता है। प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत कम करने, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और लोगों को जहर मुक्त अनाज उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दे रही है। गाय पालन के लिए 30 हजार रुपये, प्रदर्शन प्लॉट लगाने पर चार हजार रुपये और प्राकृतिक खेती के लिए चार ड्रम उपलब्ध करवाने पर 750 रुपये प्रति ड्रम के हिसाब से कुल तीन हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाती है।
विज्ञापन
शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती के चार प्रमुख स्तंभों बीजामृत, जीवामृत, आच्छादन की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इन तकनीकों से बीज उपचार, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, नमी बनाए रखने और मिट्टी में हवा व पानी का संतुलन कायम रखने में मदद मिलती है। इस दौरान किसानों से धान की पराली नहीं जलाने की अपील की गई। उन्हें इन-सीटू और एक्स-सीटू तकनीकों से फसल अवशेषों का प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पराली नहीं जलाने की शपथ भी दिलाई गई।