फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Training fosters the development of disciplined and nation-dedicated workers.

Jind News: प्रशिक्षण से होता है अनुशासित व राष्ट्र समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण

Mon, 18 May 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Training fosters the development of disciplined and nation-dedicated workers.
17जेएनडी12: प्र​शिक्षण ​शिविर में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत आयोजक
जींद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा और अंत्योदय की विचारधारा पर आधारित संगठन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य किया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी भाजपा की कार्यशैली का आधार हैं। बड़ौली ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण और संगठनात्मक विकास का मंच है।
विज्ञापन

दो दिन तक सभी कार्यकर्ताओं के एक साथ रहने से उनमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय विकसित हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना भाजपा की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री कृष्ण बेदी ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है।

इस दौरान मनीष यादव ने बूथ प्रबंधन, प्रवीन जैन ने चुनाव प्रबंधन और अरुण यादव ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल, प्रभारी विजयपाल, मदन लाल गोयल, श्रवण गर्ग, कृष्ण मिड्डा, कैप्टन योगेश, देवेंद्र अत्री, डॉ. राज सैनी और जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed