फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trainee Patwaris are angry due to non-issuance of notification

Jind News: अधिसूचना जारी नहीं होने से प्रशिक्षु पटवारियों में आक्रोश

Fri, 13 Mar 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Trainee Patwaris are angry due to non-issuance of notification
12जेएनडी01: लघु सचिवालय में जिला राजस्व अ​धिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे प्र​शिक्षु पटवारी। संवाद - फोटो : बहराइच के तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।
जींद। अधिसूचना जारी न होने से नाराज प्रशिक्षु पटवारियों ने निदेशक भू अभिलेख को संबोधित ज्ञापन जिला राजस्व अधिकारी को दिया है। प्रशिक्षु पटवारी नीरू, संदीप, मौसम, सुदर्शन, पवन, रविंद्र, दीपक कुलदीप आदि ने बताया कि सरकार की घोषणा में प्रशिक्षण अवधि एक साल छह माह से घटाकर एक साल करने, प्रशिक्षण अवधि को सेवा में शामिल करने और प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण वेतन देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

कहा कि करीब 15 माह बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि 10 मार्च 2026 को जारी पत्र में प्रशिक्षण अवधि को चार माह और बढ़ा दिया गया। इसे प्रशिक्षु पटवारी सहन नहीं करेंगे। उन्होंने निर्णय लिया है कि जब तक सरकार अधिसूचना जारी नहीं करती तब तक कोई भी प्रशिक्षु पटवारी डीसीएस या अन्य जोखिम भरे कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षु पटवारियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें न तो जीवन बीमा, न स्वास्थ्य बीमा और न ही किसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। इससे उन्हें कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को प्रशिक्षु पटवारियों ने मांगों को लेकर डीएलआर कार्यालय में भी गुहार लगाई थी। 15 मार्च तक अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षु पटवारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द अधिसूचना जारी नहीं होती है तो वह 16 मार्च से सीएम हाउस और डीएलआर कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed