फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Train movement will be stopped for 15 hours to lay the slab

Jind News: स्लैब डालने के लिए 15 घंटे रोका जाएगा ट्रेनों का आवागमन

Thu, 31 Oct 2024 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Train movement will be stopped for 15 hours to lay the slab
नरवाना। पुरानी अनाज मंडी के एसोसिएशन कार्यालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बुधवार को व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यापारियों द्वारा रखी विभिन्न समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुराना कोर्ट रोड स्थित रेलवे फाटक पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज चार-पांच महीनों में आवागमन के लिए शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज पर अभी स्लैब डालना है, जिसके लिए लगातार 14-15 घंटे रेलवे बिजली आपूर्ति में कट की जरूरत है। इसके लिए बिजली निगम और रेलवे के अधिकारियों और ठेकेदार से उनकी बातचीत हो चुकी है और इस बिजली कट की अनुमति छठ पूजा के बाद दे दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर में पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है। नरवाना से धनौरी ड्रेन तक पाइपलाइन डालने के टेंडर हो चुके हैं और इसी संबंध में सड़क किनारे खड़े वृक्षों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति ली जा चुकी है।
विज्ञापन

कार्य पूरा होने के बाद शहर में सीवरेज, गंदा पानी व बरसाती सीजन में जलभराव की समस्या से स्थाई निजात मिल जाएगी। उन्होंने नरवाना के नागरिक अस्पताल के भवन का भी जल्द नवीनीकरण करवाने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि व्यापारी वर्ग के हित के प्रति राज्य सरकार पूर्णतया गंभीर है। इस अवसर पर मंडी एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट राजेश शर्मा, सब्जी मंडी प्रधान चरणजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व प्रधान भगवान दास, पूर्व प्रधान ईश्वर गोयल, सुशील शास्त्री, अश्वनी दीवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed