फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Train disrupted for 3 hours due to falling of tree, passengers troubled

Jind News: पेड़ गिरने से 3 घंटे ट्रेन बाधित, यात्री हुए परेशान

Sun, 13 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 13 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Train disrupted for 3 hours due to falling of tree, passengers troubled
जींद। बठिंडा की तरफ से आने वाली हजूर नादेड साहिब ट्रेन उचाना स्टेशन के पास आंधी में पेड़ गिरने से रुक गई। रेलवे कर्मियों को इसकी सूचना दी गई तो पटरी से पेड़ हटवाए गए। इस दौरान यह ट्रेन लगभग तीन घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को भी रात को काफी परेशानी हुई। इस ट्रेन बाधित होने के कारण ट्रैक से गुजरने वाली दो ट्रेनों को भी नरवाना स्टेशन पर काफी देर रोकना पड़ा। इस दौरान नरवाना जंक्शन पर शरबत दा भला व जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन को भी ठहरना पड़ा।
विज्ञापन

उचाना के पास ट्रेन रात को लगभग 9 बजे रुकी। इस ट्रेन के यहां से गुजरने के बाद शरबत दा भला को भी इसी ट्रैक से गुजरना था, लेकिन ट्रैक बाधित होने व हजूर नांदेड़ साहिब के ट्रैक पर रुकने की सूचना के बाद दूसरी ट्रेनों को भी रुकवाया गया।
विज्ञापन

रेलवे कर्मियों ने रात को ट्रैक से पेड़ हटवाने व आगे के ट्रैक की जांच की। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रैक साफ होने पर दूसरी दोनों ट्रेनों को भी एक से दो घंटे की देरी हुई। यात्रियों को रात को बरसात व आंधी के मौसम में ट्रेनों में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed