{"_id":"01db2a85b0c25df2ee3bcf9c8f6ecf3c","slug":"train-coach-tracks-landed-in-narwana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा
Jind
Updated Thu, 21 Aug 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से नीचे उतरने पर दिल्ली-जाखल और कुरुक्षेत्र रेलवे यातायात प्रभावित हो गया। मेन लाइन और फाटक के बीच गाड़ी रुकने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बोगी पटरी से उतरने की खबर पूरे शहर में फैल गई और अनेक लोग स्टेशन पर पहुंच गए। वहीं यात्री मुसाफिर टिकटें वापस कर अन्य वाहनों में अपने घरों को जाने को मजबूर हुए।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार बुधवार सायं कैथल से एक मालगाड़ी नरवाना आ रही थी। दबलैन फाटक के पास मोड़ होने के कारण फाटक के बीच एक डिब्बा नीचे उतर गया। फाटक बंद होने से फाटक पार करके गांवों को जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इधर डिब्बा उतरने से दिल्ली-जाखल व कैथल रेलमार्ग बंद हो गया। कैथल को जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर फंस गई, जिसमें सवार हजारों लोग परेशान रहे। गौरतलब है कि शाम को लगभग 20 गांवों के लोग नरवाना में अपना काम निपटाकर इस फाटक से अपने घरों को जाते हैं। यातायात बंद होने के कारण दिल्ली, जींद और कैथल को जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित रहीं। स्टेशन मास्टर एसएन गुप्ता ने बताया कि डिब्बा उतरने की सूचना हेड क्वाटर को दे दी गई है। डिब्बा करीब पौने सात बजे उतरा जिसके बाद आने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित रहीं।
दूसरी लाइन से ट्रेनों का परिचालन
रेलवे सूत्रों के अनुसार फिलहाल दिल्ली से आदेश होने पर ही दूसरी लाइन से गाड़ियों का परिचालन हो सकेगा। इस दौरान कुछ गाड़ियां बाधित होने की संभावना है।