फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traffic station in-charge Charanjit suspended in controversy over BJP MLA's car removal

भाजपा विधायक की गाड़ी हटवाने पर विवाद मामले में यातायात थाना प्रभारी चरणजीत निलंबित

Fri, 30 Oct 2020 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Traffic station in-charge Charanjit suspended in controversy over BJP MLA's car removal
जींद। भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा की गाड़ी के चालक हैप्पी सिंह के साथ उलझना यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक चरणजीत सिंह को महंगा पड़ गया। डीआईजी ओपी नरवाल ने निरीक्षक चरणजीत सिंह को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

याद रहे कि वीरवार को एक होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा की गाड़ी को हटवाने को लेकर निरीक्षक चरणजीत सिंह व गाड़ी चालक हैप्पी सिंह के बीच विवाद हो गया था। इसकी शिकायत विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने डीआईजी ओपी नरवाल को की थी। इसके अलावा चालक हैप्पी सिंह ने लिखित शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर डीएसपी धर्मवीर सिंह ने निरीक्षक चरणजीत सिंह की मेडिकल जांच करवाई थी। दरअसल विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने निरीक्षक के नशे में होने की बात कही थी। ऐसे में निरीक्षक चरणजीत सिंह के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि डीआईजी ओपी नरवाल ने निरीक्षक चरणजीत सिंह को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मामले की जांच डीएसपी साधुराम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed