{"_id":"65ea0e81e0622ecd9509ea14","slug":"traffic-light-started-at-vishwakarma-chowk-jind-news-c-199-1-sroh1006-114047-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विश्वकर्मा चौक पर शुरू हुई ट्रैफिक लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विश्वकर्मा चौक पर शुरू हुई ट्रैफिक लाइट
Fri, 08 Mar 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
जींद/नरवाना। विश्वकर्मा चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट वीरवार को शुरू हो गई। इससे शहर के दिल्ली-पटियाला हाईवे पर यातायात प्रभावित होता दिखाई दिया। शहर में ट्रैफिक लाइट लगने से ट्रक, ट्राले आदि रुकने लगे हैं तो वहीं कार, ऑटो और बाइक जैसे वाहन ट्रैफिक लाइट की परवाह किए बिना यातायात नियम तोड़ते दिखाई दिए।
शहर में तीन जगहों को ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए चिह्नित किया गया था। इनमें पुराना बस अड्डा, विश्वकर्मा चौक व लघु सचिवालय के पास रजवाहे पर बना कट शामिल है, लेकिन उनमें से पुराना बस अड्डा और विश्वकर्मा चौक पर लाइट के लिए पोल खड़े कर दिए हैं। विश्वकर्मा चौक पर ट्रैफिक लाइट लगा दी है। वहीं लघु सचिवालय के पास न तो पोल खड़े किए हैं और न ही पुराना बस अड्डे पर लगे पोल पर ट्रैफिक लाइट लगी है। ऐसे में अब शहर का सारा वाहन विश्वकर्मा चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट पर थम जाता है, जिससे जाम की स्थिति बनने लगी है। यह हाल बत्ती के शुरू होने के पहले दिन ही हुआ है। सुबह के समय तो विश्वकर्मा चौक पर पुलिसकर्मी ट्रैफिक को निकलवाते और नियमों को मनवाते नजर आए लेकिन शाम के समय यहां पर कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।
विश्कर्मा चौक पर ट्रैफिक लाइट शुरू कर दी गई है। अब आगामी दिनों में पुराना बस अड्डों और लघु सचिवालय के पास भी ट्रैफिक लाइट लगा दी जाएगी। वाहन चालकों से अपील है कि वह यातायात नियमों का पालन करें। यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के पुलिस चालान करेगी। -संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नरवाना।