{"_id":"6945a79585e71ff4480347e6","slug":"traffic-jams-are-being-caused-by-encroachments-in-the-market-but-the-administration-remains-unaware-jind-news-c-199-1-sroh1009-145671-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाजार में अतिक्रमण से लग रहा जाम, प्रशासन बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाजार में अतिक्रमण से लग रहा जाम, प्रशासन बेखबर
विज्ञापन
19जेएनडी13: जुलाना के मुख्य बाजार में लगा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बाजार की सड़कों और फुटपाथों पर दुकानदारों की ओर से सामान बाहर फैलाने, ठेले-रेहड़ियों की भरमार और अस्थाई दुकानों के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। खासकर सुबह और शाम के समय हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
पुरानी अनाज मंडी रोड और मुख्य बाजार में अतिक्रमण के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
बाजार में दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर अपनी दुकानों के आगे तक सामान सजा देते हैं जबकि रेहड़ी-पटरी वाले सड़क के बीचों-बीच खड़े हो जाते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और दोपहिया व चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और नगर पालिका को शिकायत दी गई लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं निकला।