फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traders will protest tomorrow by wearing black badges

रंगदारी वसूलने का मामला ः कल काले बिल्ले लगाकर विरोध करेंगे व्यापारी

Sat, 06 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Traders will protest tomorrow by wearing black badges
एएसपी से मिलने पहुंचे व्यापारी। - फोटो : Jind
जींद। पुरानी अनाज मंडी में व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। इसके चलते राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापारी संगठन से जुड़े व्यापार मंडल जींद की बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष गुलशन डंग ने शिरकत की।
विज्ञापन

डंग ने कहा कि सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के कारण अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ऐसे में सोमवार को व्यापार मंडल जींद से जुड़े व्यापारी काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। इसके बाद भी यदि सभी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होती है तो डीजीपी से मुलाकात की जाएगी। डंग ने कहा कि इसके बावजूद भी यदि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गुलशन डंग ने कहा कि आज जींद में ही नहीं प्रदेशभर में व्यापारियों में डर का माहौल है। सरकार को कर एकत्रित करके देने वाले व्यापारी सिर्फ सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार यह भी नहीं दे रही है।
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो सभी संगठनों को साथ लेकर करेंगे आंदोलन
इस दौरान व्यापार मंडल जींद के प्रवक्ता सुनील वशिष्ठ ने कहा कि दूसरे व्यापारी संगठनों द्वारा दस नवंबर को बाजार बंद का आह्वान किया गया है। हालांकि अभी तक उनसे कोई बात नहीं हुई है, लेकिन जरूरत पड़ी तो सभी संगठनों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड अवधि पूरी, जेल पहुंचा आरोपी
वहीं व्यापारी नितिन गोयल से रंगदारी वसूलने के एक आरोपी शिबू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शिबू को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान उससे कोई भी अहम जानकारी नहीं जुटा पाई।
व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आज, सभी जिलों की कमेटियां होंगी शामिल
जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को काठ मंडी स्थित निजी होटल में होगा। इसमें सभी जिलों की कमेटियां और प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में जींद सहित पूरे प्रदेश में बढ़ रही रंगदारी मांगने की घटनाओं पर मंथन होगा।
बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग करेंगे। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने कहा कि प्रदेश में आए दिन लूटपाट, रंगदारी मांगने व हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जींद में एक व्यापारी से सरे आम पिस्तौल के बल पर 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूली गई है। यदि आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो सम्मेलन में 10 नवंबर को जींद बंद का एलान किया जाएगा।
एएसपी से मिले व्यापारी
इस मामले में प्रदेश व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर की अध्यक्षता में एएसपी नितीश अग्रवाल से मिला। व्यापारियों ने कहा कि घटना के दस दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बाहर है। इससे व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

कंप्यूटर ने कहा कि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन पुलिस ने आरोपियों की दुकान से भारी मात्रा में पिस्तौल बरामद किए गए हैं। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं एएसपी नितीश अग्रवाल ने कहा कि यह जांच का विषय है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed