फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traders demand, allow the administration to keep goods outside the shops till Deepawali

व्यापारियों की मांग, दीपावली तक दुकानों के बाहर सामान रखने की अनुमति दे प्रशासन

Tue, 18 Oct 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traders demand, allow the administration to keep goods outside the shops till Deepawali
शहर के बाजारों में किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए हैं। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के अभियान को दीपावली के बाद चलाने की जिला प्रशासन से मांग की। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का शिष्टमंडल डीसी डॉ. मनोज कुमार से मिला। इस दौरान व्यापारियों के शिष्टमंडल ने अतिक्रमण हटाने के अभियान को कुछ दिन रोकने की मांग की। वहीं उन्होंने बाजारों में अपनी-अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचने की भी अपील की।
विज्ञापन

इस पर डीसी ने कहा कि वह अतिक्रमण के मामले में किसी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वह पिछले आठ महीनों से देख रहे हैं कि शहर के मुख्य बाजारों में जहां तंग गलियां हैं वहां भी दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचा जा रहा है। आने-जाने वाले लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल है। अब दीपावली त्योहार आ रहा है। बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के बाहर सामान रख लिया है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और बाजारों की व्यवस्था बिगड़ रही है। ऐसे में बाजारों में किए गए अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजारों से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। शिष्टमंडल में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के नगर प्रधान ईश्वर बंसल, साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग, पार्षद सियाराम गोयल, पार्षद जय भगवान सिंगला, पार्षद सुनील सैन, प्रधान जयकुमार, सोनू जैन, विपुल गोयल, भजन गर्ग शामिल थे।
विज्ञापन

पटाखे, दीये बेच लेंगे गरीब व्यापारी, नहीं स्टेडियम में लगवाएंगे स्टाल
व्यापारियों ने डीसी के समक्ष कहा कि दिवाली त्योहार पर पगडंडी और दुकानों के बाहर फड़ लगाकर गरीब व्यापारी पटाखे, लड़ियां, दीये और मिठाई बेच लेंगे। इस पर भी डीसी ने कहा कि बाजारों में पगडंडी या दुकानों के बाहर दीये या अन्य सामान नहीं बेचने दिया जाएगा। यदि उनको सामान बेचना है तो अर्जुन स्टेडियम में स्पेशल स्टाल लगाने के लिए जगह चयनित कर दी जाएगी। वह स्टेडियम में स्टाल लगाकर अपना सामान बेच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार की गलियों में नहीं बची 3-3 फुट जगह
शहर के मुख्य बाजार तांगा चौक, सर्राफा बाजार, दीवान खाना मार्केट, आसरी गेट, झांझ गेट के पास पहले ही तंग गलियां हैं लेकिन अब दिवाली त्योहार को लेकर ओर ज्यादा तंग हो गई है। कई जगह दुकानों के बाहर काफी आगे तक दुकानदारों ने सामान रख लिया है। इससे आने-जाने के लिए 3-3 फुट भी नहीं बची है जिससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वहां से बाइक निकालना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है
गरीब लोगों के प्रति नरम रवैया रखे प्रशासन
हर वर्ष दिवाली के सीजन पर दुकानदार दुकानों के बाहर सामान सजाते हैं। इस बार भी बाजार सजाएं हुए है लेकिन प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों को तंग किया जा रहा है। गरीब व्यापारी जगह-जगह सड़क किनारे स्टाल लगाए हुए हैं जिन पर वह खेल खिलौने, दीये, मोमबत्तियां के स्टाल लगाकर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ बना रहे है लेकिन प्रशासन द्वारा इन लोगों का सामान उठवाया जा रहा है। गरीब लोगों का सामान उठाकर ले जाना कहां का इंसाफ है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे गरीब लोगों के साथ सख्ती न बरतें बल्कि इनके साथ नरम व्यवहार बरतें।

-डॉ. राजकुमार गोयल, प्रवक्ता, प्रदेश व्यापार मंडल हरियाणा
अतिक्रमण पर अभियान रहेगा जारी
शहर के किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा। दिवाली सीजन को लेकर बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर सामान रखा हुआ है जिससे रास्ते संकीर्ण हो गए हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रशासन शहर में किए गए अतिक्रमण को लेकर गंभीर है।
-डॉ. मनोज कुमार, डीसी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed