फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traders angry over encroachment and filth in Gandhi Gali, submitted memorandum to the administration

Jind News: गांधी गली में अतिक्रमण और गंदगी पर व्यापारियों में रोष, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Jul 2026 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over encroachment and filth in Gandhi Gali, submitted memorandum to the administration
29जेएनडी21: गांधी गली आशरी गेट मार्केट एसोसिएशन के सदस्य गली को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग
जींद। गांधी गली आशरी गेट मार्केट एसोसिएशन ने गांधी गली क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण, गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। बुधवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीसी, नगर आयुक्त और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान राकेश तायल, उपप्रधान सतीश सोनी और सचिव अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि गांधी गली में कुछ दुकानदार और अन्य लोग सड़क पर करीब पांच-पांच फुट तक मेज लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे ग्राहकों और राहगीरों के आवागमन में भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो करती है लेकिन यह केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है और कुछ दिनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गांधी गली से सटे खाली प्लॉट में लगातार कूड़ा-कचरा डाले जाने से पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। एसोसिएशन ने क्षेत्र की तस्वीरें भी प्रशासन को सौंपते हुए नियमित सफाई कराने और प्लॉट को कूड़ा मुक्त रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण कई बार आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पूर्व में आग लगने की एक घटना के दौरान फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने में दिक्कत हुई थी। वहीं एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस को भी अतिक्रमण के चलते रास्ता बनाने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed