फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tractor and vehicle parade will start from four places

Jind News: चार जगह से शुरू होगी ट्रैक्टर और वाहन परेड

Thu, 25 Jan 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 25 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tractor and vehicle parade will start from four places
24जेएनडी09: नुक्कड़ बैठक में मौजूद फूल सिंह श्योकंद और अन्य। स्वयं
जींद। 26 जनवरी को शहर में होने वाली ट्रैक्टर व वाहन परेड के लिए किसान सभा और सीटू के नेतृत्व में गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान में किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष फूल सिंह के साथ रमेश चंद्र, प्रताप सिंह, करतार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

फूल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व वाहन परेड के लिए चार पाइंट तय किए गए हैं, जहां से ये परेड शुरू होगी। यह पाइंट राजकीय आईटीआई कैथल रोड जींद, कैथल रोड पुल, नरवाना रोड पुल, वीटा मिल्क प्लांट हंसी रोड रहेंगे। इन चारों जगहों से परेड निकलेगी। इसका जींद के नए बस अड्डे पर समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

फूल सिंह श्योकंद व ट्रेड यूनियन मोर्चा के रमेश चंद्र ने बताया कि केंद्र सरकार का विश्वासघात सभी के सामने है। किसानों के लंबे आंदोलन के बाद वापस हुए कृषि कानून के समय केंद्र सरकार ने जो वादा किया था उस पर खरी नहीं उतरी और किसानों के साथ विश्वासघात किया। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा लगातार आंदोलनरत है। उन्होंने बताया कि जिस समय किसान विरोधी कानून सरकार ने वापस लिए उसी समय भाजपा सरकार ने किसानों के साथ वादा किया था कि बिजली बिल रद्द होगा और लखीमपुर खीरी नरसंहार के दोषी मंत्री को हटाया जाएगा, लेकिन वह अभी भी मंत्री बने हुए हैं और उसका बेटा खुला घूम रहा है, इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन मोर्चा संयुक्त रूप से देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर एवं व्हीकल परेड निकालने का फैसला लिया। इसमें जिलाभर से ट्रैक्टर एवं विभिन्न तरह की गाड़ियां शामिल होंगी। इस परेड में किसानों के साथ मजदूर भी अपने साधन लेकर शामिल होंगे।

24जेएनडी09: नुक्कड़ बैठक में मौजूद फूल सिंह श्योकंद और अन्य। स्वयं

24जेएनडी09: नुक्कड़ बैठक में मौजूद फूल सिंह श्योकंद और अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed