{"_id":"67e993f919d0db6e740e5abd","slug":"toll-rates-increased-again-after-nine-months-small-vehicles-will-have-to-pay-five-rupees-more-from-april-1-jind-news-c-199-1-sroh1009-132319-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नौ महीने बाद फिर से बढ़े टोल के रेट, एक अप्रैल से छोटे वाहनों को देने होंगे पांच रुपये ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नौ महीने बाद फिर से बढ़े टोल के रेट, एक अप्रैल से छोटे वाहनों को देने होंगे पांच रुपये ज्यादा
विज्ञापन
30जेएनडी06: खटकड़ टोल प्लाजा का फोटो। फाइल फोटो
जींद। जिला में लगने वाले तीनों टोल पर एक अप्रैल से वाहन चालकों पर बढ़ाए गए टोल का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इसके लिए छोटे वाहन चालकों को पांच रुपये ज्यादा तो बड़े वाहनों को 30 रुपये तक अधिक देने होंगे। खटकड़ और बद्दोवाल पर अब तक कार, जीप, हल्के वाहनों को 120 रुपये देने पड़ रहे हैं, लेकिन एक अप्रैल के बाद 125 रुपये एक तरफ के देने होंगे।
जिले में तीन मार्गों पर अलग-अलग टोल लगे हुए हैं। इसमें जींद से नरवाना की तरफ जाने वाले दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर खटकड़, हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बद्दोवाल और जींद-गोहाना मार्ग पर लुदाना के पास टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इन सभी टोल पर प्रतिवर्ष रेट बढ़ाए जाते हैं। इसके कारण लगातार यह टोल महंगे हो रहे हैं। यही नहीं आसपास के गांवों के मासिक पास धारकों के भी दस रुपये बढ़ाए गए हैं। पिछले साल लोकसभा चुनावों के कारण लगी आचार संहिता के बाद जून माह में टोल रेट बढ़े थे। वहीं लुदाना टोल प्लाजा पर कार जीप के टोल के दाम नहीं बढ़े हैं।
खटकड़ टोल प्लाजा पर वर्तमान में ये हैं रेट
वाहन का प्रकार
-एक तरफ
बिना फास्टैग दोनों तरफ
कार, जीप, वैन
120
240
180
हल्के कमर्शियल वाहन
195
390
290
बस व ट्रक
405
810
605
3 एक्सल कमर्शियल वाहन 440
880
660
हेवी कंस्ट्रक्शन मशीन 635
1270
950
ओवरसाइज वाहन
770
1540
1160
-- -- -- -- -- -
एक अप्रैल से यह होंगे नए टोल रेट लागू
वाहन का प्रकार
एक तरफ
बिना फास्टैग दोनों तरफ
कार, जीप, वैन
125
250
185
हल्के कमर्शियल वाहन
200
400
300
बस व ट्रक
420
840
630
3 एक्सल कमर्शियल वाहन
460
920
685
हेवी कंस्ट्रक्शन मशीन
660
1320
990
ओवरसाइज वाहन
800
1600
1205
20 किलोमीटर के दायरे के गांवों के मासिक पास के भी बढ़े रेट
खटकड़ टोल के आसपास के क्षेत्र में 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के वाहन चालकों पर दस रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा है। पहले इन गांवों के वाहन चालकों के लिए मासिक पास 340 रुपये में बनता था, अब 350 रुपये में मासिक पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
तीनों टोल पर गुजरते हैं 15 हजार के करीब वाहन
जिले के तीनों टोल से औसतन 15 हजार के करीब छोटे व बड़े वाहन गुजरते हैं। इनमें प्रतिदिन टैक्स के तौर पर लगभग 20 लाख रुपये वाहन चालकों से वसूल किए जाते हैं। अब इन वाहन चालकों के लिए बढ़े हुए रेट एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे।
एनएचआई ने टोल पर रेट बढ़ाने का पत्र जारी किया है। इसके अनुसार एक अप्रैल से सभी टोल का रेट बढ़ाया जाएगा। प्रतिवर्ष एक अप्रैल से बढ़े हुए रेट लागू हो जाते हैं। इस बार छोटे वाहन चालकों को पांच रुपये तो बड़े वाहनों को 30 रुपये तक ज्यादा रेट देनें होंगे।
-- -राजू जनरल मैनेजर खटकड़ टोल प्लाजा।