Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today, Jind will be illuminated by lamps, and Goddess Lakshmi will grace every home.

Jind News: आज दीपों से जगमग होगा जींद, घर-घर विराजेंगी मां लक्ष्मी

Sat, 07 Nov 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Today, Jind will be illuminated by lamps, and Goddess Lakshmi will grace every home.
07जेएनडी19: बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए की गई बेरिकेडिंग। संवाद
जींद। रोशनी और खुशियों का पर्व दिवाली रविवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शाम को शुभ मुहूर्त में श्रद्धालु मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर शनिवार को छोटी दिवाली पर भी शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। मेन बाजार, पालिका बाजार, जनता बाजार, तांगा चौक और झांझ गेट पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और उपहार योजनाएं भी शुरू कीं।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी से वंचित रहे लोगों ने भी छोटी दिवाली पर जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने बर्तन, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदीं। वहीं कपड़ों, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और वाहनों के शोरूम पर भी भीड़ रही। बाजारों में बढ़ती भीड़ के चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी। इसे देखते हुए पुलिस ने प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए बाजारों में पुलिस तैनात
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। शहर थाना के सामने रस्सी लगाकर वाहनों का प्रवेश रोका गया। रानी तालाब, फव्वारा चौक, शिव चौक, झांझ गेट और टाउन हाल की तरफ आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई। एसपी उपासना यादव ने बताया कि जिलेभर में चौकसी बढ़ाई गई है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पटाखों से बचें, दीप जलाकर मनाएं दिवाली : डीसी
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने लोगों से पटाखे चलाने से परहेज करने और पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पटाखों का धुआं और शोर सांस, हृदय और आंखों की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। सभी को दूसरों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

शाम 5:54 से 7:50 बजे तक रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। शनिवार को शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसकी कुल अवधि एक घंटा 56 मिनट है।


07जेएनडी19: बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए की गई बेरिकेडिंग। संवाद
07जेएनडी20: बाजार में खरीदारी करते हुए महिलाएं। संवाद
07जेएनडी21: दिवाली पर घर के बाहर दीप जलाते हुए। संवाद

07जेएनडी19: बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए की गई बेरिकेडिंग। संवाद

07जेएनडी19: बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए की गई बेरिकेडिंग। संवाद

07जेएनडी19: बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए की गई बेरिकेडिंग। संवाद

07जेएनडी19: बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए की गई बेरिकेडिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed