फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today is the last day of nomination, so far 2333 people have enrolled

आज नामांकन का अंतिम दिन, अब तक किए 2333 लोगों ने नामांकन

Tue, 18 Oct 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of nomination, so far 2333 people have enrolled
जिले में जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच व पंच के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार तक जिले में 2333 लोगों ने नामांकन किए हैं जबकि 3967 पदों के लिए नामांकन होने हैं। इससे साफ है कि अभी तक आधे उम्मीदवारों ने ही नामांकन किए हैं। मंगलवार को भी नामांकन के लिए भीड़ रही, वहीं बुधवार को नामांकन के लिए भारी भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में जिला परिषद के 25 सदस्यों का चुनाव होना है इसके लिए अब तक 97 लोग नामांकन कर चुके हैं। ब्लॉक समिति के 187 सदस्यों के लिए नामांकन होने हैं, अब तक 310 लोग नामांकन कर चुके हैं। इसी प्रकार सरपंच के 300 पदों के लिए नामांकन होने हैं जबकि अभी तक 818 लोग नामांकन कर चुके हैं। पंच के 3455 पदों के लिए नामांकन होने हैं अब तक 1108 लोग नामांकन कर चुके हैं। अभी तक केवल पंचों के नामांकन बहुत कम हुए हैं। पंचों के नामांकन जितने पद हैं उनसे तीन गुणा कम हुए हैं जबकि जिला परिषद के चार गुणा, ब्लॉक समिति के डेढ़ गुणा, सरपंच के लिए अढ़ाई गुणा नामांकन हो चुके हैं। दिनभर नामांकन करने वालों की भीड़ जमा रही। जिन कर्मचारियों को नामांकन पत्रों की जांच का जिम्मा दिया गया था उनके पसीने छूटे रहे। बुधवार को इससे भी ज्यादा खराब स्थिति होनी है क्योंकि बुधवार को बहुत भारी संख्या में लोग आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए केवल एक दिन शेष रह गया है। वह अपना नामांकन पत्र 19 अक्तूबर दोपहर तीन बजे तक जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 20 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। सायं तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारी व कर्मचारियों से कहा कि उम्मीदवार द्वारा भरे गए फार्म को पूरी तरह से चेक करके ही जमा करें। फार्म में कोई भी कॉलम खाली नहीं हो। उम्मीदवार द्वारा कॉलम में भरे गए नाम का मिलान उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed