{"_id":"68507bcd9cdfbbd9b30ba127","slug":"today-india-has-reached-the-fourth-position-in-the-world-in-terms-of-economy-subhash-barala-jind-news-c-199-1-jnd1002-136395-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत आज अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में चौथे पायदान पर पंहुच चुका है : सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत आज अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में चौथे पायदान पर पंहुच चुका है : सुभाष बराला
Tue, 17 Jun 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी04-भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्
जींद। भाजपा के जिला पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ। इसमें राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय भावना के तहत समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि भारत आज अर्थव्यवस्था के मामले में पूरे विश्व में चौथे पायदान पर पहुंच चुका है और 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए प्रयासरत है। स्टार्ट अप इंडिया योजना के तहत दस लाख से एक करोड़ रुपये तक का ऋण मुहैया करवाया जाता है। यह एक ऐसी योजना है जो अनुसूचित जाति व जनजाति और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य है। इस योजना के तहत वर्ष 2014 से पहले भारत में 350 लाभार्थी थे।
योजना के तहत आज एक लाख 59 हजार लाभार्थियों का आंकड़ा पार कर लिया गया है। इसी तरह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 20 लाख 69 हजार किसानों को 19 किश्तों के माध्यम से 6563 करोड़ रुपये जारी किए गए। पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में 17 हजार सोलर सिस्टम लगाए गए। एक राष्ट्र-एक राशन योजना के तहत अब पात्र किसी भी राशन डिपो पर अपना आधार कार्ड दिखाकर राशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में पांच लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें दो लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। इसी प्रकार नमो ड्रोन योजना के तहत प्रदेश में पांच हजार महिलाओं को ड्रोन पायलट योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी मदनलाल गोयल, ओमप्रकाश पहल, अमरपाल राणा, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र खोखरी, नारायणदत्त शर्मा भी मौजूद रहे।