फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today in CM city, guests will sit on three stages in the state level Maharishi Valmiki Jayanti celebrations.

Jind News: सीएम शहर में आज, राज्यस्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में तीन स्टेज पर बैठेंगे अतिथि

Sun, 24 Nov 2024 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Today in CM city, guests will sit on three stages in the state level Maharishi Valmiki Jayanti celebrations.
23जेएनडी34: समारोह स्थल का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री। संवाद
जींद। एकलव्य स्टेडियम में मनाई जा रही प्रदेश स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के लिए चार स्टेज बनाई गई हैं। इनमें तीन स्टेज पर वीआईपी बैठेंगें तो एक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तैयारियों को लेकर जयंती समारोह के संयोजक एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री, कृष्ण कुमार बेदी तथा लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा ने समारोह स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार डीएसपी व 700 पुलिस कर्मियों को कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को पूरी तरह से भव्य बनाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तो उनके साथ में हरियाणा के कई मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीएससी समाज व महर्षि वाल्मीकि की विचारधारा में विश्वास रखने वाले समाज के आमजन भी शामिल होंगे। समारोह स्थल पर महिलाओं व पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग ब्लाॅक बनाए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी, अस्थाई शौचालय, बिजली, साफ-सफाई, मुख्य स्टेज पर फूलों से सजावट, वाहनों के लिए पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य जरूरी सुविधाएं पूरी कर स्थल को भव्य बनाया गया। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने जो संदेश मानवता के लिए दिया उस संदेश से मनुष्य के जीवन में आत्म-विश्वास और नई ऊर्जा का संचार होता है, मनुष्य के अंदर छिपे कई दोषों का नाश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जंयती समारोह की सभी तैयारियां संपूर्ण : डीसी

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि राज्य स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर उनके द्वारा लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा कर ली गई है। उनके द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गए है कि सभी चौक चौराहों पर वाहनों का व्यवस्थित ढंग आवागम करवाने, वाहन पार्किंग को लेकर वीवी आईपी, वीआईपी व आमजन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed