फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To increase the price of sugarcane, Bhakiyu will close the sugar mill today

Jind News: गन्ना के भाव बढ़ाने की मांग पर भाकियू आज करेगी शुगर मिल बंद

Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
To increase the price of sugarcane, Bhakiyu will close the sugar mill today
शुगर मिल के गेट पर बैठक करते भाकियू चढ़ूनी गुट के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट की बैठक वीरवार को शुगर मिल गेट पर हुई। इसमें गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर 20 जनवरी को शुगर मिल बंद कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अनिता सुदकैन ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गन्ने के दाम को लेकर किसानों की मांगें नहीं मान रही है। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने किसान संगठनों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान संगठन गन्ने के दाम को लेकर अपने हक की लड़ाई लडे़ं। सभी संगठनों के किसान एकजुट होकर 20 जनवरी को अपने वाहन लेकर जींद के शुगर मिल के गेट पर पहुंचें। सुबह आठ बजे शुगर मिल का गेट बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार गन्ने का रेट नहीं बढ़ाती तब तक अनिश्चितकाल के लिए शुगर मिल को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पप्पू कंडेला, कृष्ण नंबरदार कालवा, करनैल कोथ भैरो खेड़ा, मोनू आर्य, संदीप जुलानी, रोहताश संगतपुरा, सुरेंद्र खोखरी, संजय खरकरामजी, थंबू बराड़, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed