फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tiranga Yatra took place in Bishanpura, Bharat Mata ki Jai resonated.

Jind News: बिशनपुरा में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Fri, 14 Aug 2026 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra took place in Bishanpura, Bharat Mata ki Jai resonated.
13जेएनडी01: बिशनपुरा स्कूल में तिरंगा यात्रा निकालते हुए सामाजिक संगठनों के सदस्य व स्कूली बच्च
जींद। रोटरी जींद मिडटाउन एवं इनरव्हील क्लब जींद की ओर से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिशनपुरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए रोहतक रोड के रास्ते वापस विद्यालय परिसर में पहुंची। यात्रा में रोटेरियन, इनरव्हील क्लब के सदस्यों, विद्यालय स्टाफ और सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी जींद मिडटाउन के प्रधान नितिन जिंदल ने की, जबकि सचिव मनोज शर्मा ने मंच संचालन किया। परियोजना निदेशक सुरेश गर्ग ने आयोजन में सहयोग दिया। इनरव्हील क्लब की प्रधान सीमा मलिक सहित क्लब की अन्य सदस्य और विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा। इस अवसर पर रोटेरियन माया राम देवली ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में सुनीता मलिक, डॉ. परमिंद्र कौर, अधिवक्ता आरके जैन, डॉ. आरएस सिन्दवानी, एसके गर्ग, माया राम देवली, अशोक शर्मा, नरेश सिंगला, अशोक गुप्ता, सतीश यादव, मुकेश सिंगला, प्रवीण सैनी और अभिषेक बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed