{"_id":"6839f586e869b33e4c07b493","slug":"tips-to-protect-from-cyber-crime-took-oath-to-stay-away-from-drugs-jind-news-c-199-1-sroh1009-135521-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइबर क्राइम से बचाव के बताए उपाय, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइबर क्राइम से बचाव के बताए उपाय, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
Fri, 30 May 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
30जेएनडी11: पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा नहीं करने व दूसरों को नशे के
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन प्राचार्य नरेंद्र खटकड़ की अध्यक्षता में करवाया गया। मुख्यातिथि के तौर पर डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने शिरकत की। विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए, यातायात नियमों का पालना करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और दूसरों को नशे के खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलवाई।
डीएसपी जितेंद्र राणा व पुलिस प्रवक्ता एसआई अमित खर्ब ने विद्यार्थियों को मोबाइल के प्रयोग से होने वाली ठगी से बचने के लिए सतर्क किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में मोबाइल पर आए किसी भी लिंक को बिना जानकारी ओपन नहीं करे, मोबाइल में खुद का किसी भी तरह का अश्लील फोटो न लें, ऑनलाइन काम के झांसे में आकर रुपये न दें, कई फर्जी साइटों पर सस्ते सामान का प्रलोभन देकर लोगों से ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। इनसे सावधान रहें। मोबाइल में अनावश्यक एप डाउनलोड न करें।
नशा मुक्ति टीम इंचार्ज नरेश ढांडा ने विद्यार्थियों को नशा नहीं करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अगर कोई आपका दोस्त नशा करता है या फिर परिवार में कोई छिपकर नशा करता है। उसकी जानकारी अपने मां बाप को जरूर दें, ताकि वह उनका समय रहते नशा छुड़वा सके। आज के समय में युवा ही नशे की गिरफ्त में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर करके आने वाली पीढ़ी को नशा मुक्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अशोक दीक्षित ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य सतीश कुमार, सुमन सहारण, सविता लाठर, कीर्ति, सोनिया व सुनीता मौजूद रहे।