{"_id":"684089473d1cbff49d0ac6ea","slug":"tinku-in-greco-roman-category-and-pradeep-in-freestyle-category-became-district-kesari-jind-news-c-199-1-jnd1002-135798-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रीको रोमन कैटेगरी में टिंकू और फ्रीस्टाइल कैटेगरी में प्रदीप बने जिला केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रीको रोमन कैटेगरी में टिंकू और फ्रीस्टाइल कैटेगरी में प्रदीप बने जिला केसरी
विज्ञापन
04जेएनडी15-प्रतियोगिता के अंत पर मेधावी खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए जिला खेल अधिकारी रामपाल हु
जींद। अर्जुन स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि हार-जीत खेल में एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। हार मिलने पर खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे खेल में लड़कियां भी आगे आ रही हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। अभिभावक लड़कियों को भी लड़कों के समान पढ़ाई और खेलकूद के अवसर प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में आज लड़कियां खेल के दम पर सरकारी विभागों में ऊंचे पदों पर आसीन हैं।
जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि बुधवार को हुई प्रतियोगिता के समापन पर बराड़ खेड़ा निवासी टिंकू को ग्रीको रोमन स्टाइल में जिला केसरी चुना गया। वहीं, जींद निवासी प्रदीप फ्री स्टाइल कैटेगरी में जिला केसरी बने।
विज्ञापन
वहीं, ग्रीको रोमन स्टाइल में विनीत जिला कुमार और निडानी अखाड़ा के अजय को फ्रीस्टाइल कैटेगरी में जिला कुमार चुना गया। इसके अलावा लड़कियों की हुई प्रतियोगिता में निडानी निवासी प्रिया जिला केसरी चुनी गई और जींद निवासी महिला खिलाड़ी पुलकित दूसरे नंबर पर रही।
इसके अलावा बेलरखा के हनुमान अखाड़ा की पहलवान मीनाक्षी जिला कुमारी बनी। वहीं रेलवे अखाड़ा की पहलवान सोनिया दूसरे नंबर पर रही। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने प्रतियोगिता के अंत पर मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।