फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Time schedule of buses from Jind for CET exam in Haryana

CET Haryana: जींद से 1,12,561 अभ्यर्थी देंगे ग्रुप डी परीक्षा, बसों का शेड्यूल जारी, 1100 बसों की मांग

Wed, 18 Oct 2023 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 08:36 PM IST
सार

प्रशासन सीईटी अभ्यार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था में जुटा। जिला प्रशासन से रोडवेज प्रबंधन ने 1100 बसें मुहैया करवाने की मांग की है। 21 और 22 अक्तूबर को प्रदेश के कई जिलों में सीईटी ग्रुप डी परीक्षा होनी है। अभ्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी तैयार कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Time schedule of buses from Jind for CET exam in Haryana
सामान्य बस अड्डा, जहां से अभ्यर्थियों को लेकर बसों को रवाना किया जाएगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीईटी ग्रुप डी (सामान्य प्रवेश परीक्षा) 21 और 22 अक्तूबर को दो-दो शिफ्टों में होगी। इसमें जिले से एक लाख 12 हजार 561 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के पहले दिन 56,056 अभ्यर्थी अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा देंगे। वहीं 22 अक्तूबर को 56,505 अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इन दो दिनों में इतनी भारी तादाद में युवाओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जिले से अभ्यार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए कम से कम 1100 बसों की व्यवस्था करनी पड़ेगी। रोडवेज डिपो में 175 बसें हैं। जिला प्रशासन ने रोडवेज, आरटीए और निजी स्कूलों से संपर्क साधा है। इन तीनों जगह से अभ्यार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। रोडवेज प्रबंधन ने भी जिला प्रशासन से 1100 बसों की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


जींद के अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र कैथल, चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र और हिसार में बनाए गए हैं। अकेले कैथल में 11 हजार युवतियां परीक्षा देंगी। रोडवेज प्रबंधन ने अभ्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी तैयार कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन ने डिपो और दोनों सबडिपो के नंबर जारी कर दिए हैं। इसको लेकर जींद डिपो के लिए 01681-245370, नरवाना सबडिपो के लिए 01684-240105 और सफीदों सबडिपो के लिए 01686-232235 पर बसों से संबंधित कोई भी जानकारी ली जा सकेगी।


21 अक्तूबर सुबह परीक्षा के लिए रोडवेज बसों का शेड्यूल
  • जींद से चंडीगढ़ सुबह चार बजे
  • जींद से पंचकूला सुबह चार बजे
  • जींद से अंबाला सुबह साढ़े चार बजे
  • जींद से कुरुक्षेत्र सुबह पांच बजे
  • जींद से कैथल सुबह साढ़े पांच बजे
  • जींद से हिसार सुबह साढ़े पांच बजे

21 अक्तूबर सायंकालीन परीक्षा के लिए बसों का शेड्यूल
  • जींद से चंडीगढ़ सुबह आठ बजे
  • जींद से पंचकूला सुबह आठ बजे
  • जींद से अंबाला सुबह साढ़े आठ बजे
  • जींद से कुरुक्षेत्र सुबह नौ बजे
  • जींद से कैथल सुबह दस बजे
  • जींद से करनाल सुबह दस बजे
  • जींद से हिसार सुबह दस बजे
 

22 अक्तूबर सुबह परीक्षा के लिए रोडवेज बसों का शेड्यूल

  • जींद से चंडीगढ़ सुबह चार बजे
  • जींद से पंचकूला सुबह चार बजे
  • जींद से अंबाला सुबह साढ़े चार बजे
  • जींद से कुरुक्षेत्र सुबह पांच बजे
  • जींद से कैथल सुबह साढ़े पांच बजे
  • जींद से करनाल सुबह साढ़े पांच बजे
  • जींद से हिसार सुबह साढ़े पांच बजे
     

22 अक्तूबर सायंकालीन परीक्षा के लिए बसों का शेड्यूल

  • जींद से चंडीगढ़ सुबह आठ बजे
  • जींद से पंचकूला सुबह आठ बजे
  • जींद से अंबाला सुबह साढ़े आठ बजे
  • जींद से कुरुक्षेत्र सुबह नौ बजे
  • जींद से कैथल सुबह दस बजे
  • जींद से करनाल सुबह दस बजे
  • जींद से हिसार सुबह दस बजे


21 अक्तूबर को यह अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
जिला युवक युवतियां

  • अंबाला 4025 4004
  • चंडीगढ़ 4025 4004
  • हिसार 1338 1212
  • कैथल 11040 11239
  • करनाल 4025 4005
  • कुरुक्षेत्र 3085 3100
  • पंचकूला 477 471


22 अक्तूबर को यह अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
जिला युवक युवतियां

  • अंबाला 4087 4087
  • चंडीगढ़ 4086 4087
  • हिसार 1281 1299
  • कैथल 11264 11396
  • करनाल 4087 4088
  • कुरुक्षेत्र 2942 2960
  • पंचकूला 415 426


सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए 21 और 22 अक्तूबर को रोडवेज स्पेशल बसों का संचालन करेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन जिलों में परीक्षार्थी जाएंगे, उन जिलों में स्पेशल बसें लगाई जाएंगी। -कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed