फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ticketless passengers are trying to cheat the roadways, giving information about flying by forming a group on social media

बेटिकट यात्री लगा रहे रोडवेज को चूना, सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर दे रहे फ्लाइंग की सूचना

Fri, 05 Aug 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ticketless passengers are trying to cheat the roadways, giving information about flying by forming a group on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कैथल से जींद आ रही रोडवेज बस में जीएम फ्लाइंग ने एक युवक को पकड़ा। वह अपने मोबाइल में टेलीग्राम पर ग्रु्प बनाकर फ्लाइंग की लोकेशन बता रहा था। फ्लाइंग ने जब युवक से टिकट मांगी तो उसके पास टिकट नहीं मिली। उसका मोबाइल चेक करने पर उसमें टेलीग्राम ऐप में एक ग्रु्प मिला, जिसमें फ्लाइंग की लोकेशन की जानकारी दी जा रही थी। युवक ने फ्लाइंग पर रौब झाड़ते हुए खुद को पेगां गांव का गुरदीप वकील बताया, लेकिन फ्लाइंग ने युवक को नहीं छोड़ा। फ्लाइंग ने उससे जुर्माना वसूलते हुए आगे के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया। जीएम फ्लाइंग ने एक सप्ताह पहले भी इस युवक को बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ा था। उस समय युवक से 500 रुपये जुर्माना लेकर छोड़ दिया था, लेकिन वीरवार को दोबारा फिर यह युवक बेटिकट यात्रा और फ्लाइंग की लोकेशन लीक करता पकड़ा गया है।
वीरवार सुबह फ्लाइंग टीम इंचार्ज ओमप्रकाश, कर्मबीर रंगा, रविंद्र शामिल की टीम जींद-कैथल मार्ग पर कंडेला के पास मौजूद थी। इस दौरान कैथल की तरफ से एक रोडवेज बस आई। फ्लाइंग टीम ने बस को रूकने का इशारा किया। इस दौरान बस में बैठी सवारियों की टिकट चेक की गई। इसी बीच फ्लाइंग सदस्यों ने सीट पर बैठे एक युवक से टिकट मांगी तो वह कुछ देर तक टाल मटोल करता रहा। जब दोबारा फिर टिकट मांगी तो उसने कहा कि टिकट नहीं ली है। टीम ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें टेलीग्राम पर बनाया हुआ एक गु्रप मिला, जिसमें गु्रप के सदस्यों को फ्लाइंग की लोकेशन बताई जा रही थी। इस पर टीम ने उसका मोबाइल फोन लेकर उसे नीचे उतार लिया। युवक ने अपनी पहचान पेगां निवासी गुरदीप बताई और खुद को वकील बताया। उसके बाद फ्लाइंग ने उससे जुर्माना वसूलकर ही छोड़ा।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले भी पकड़े थे दो ग्रुप
21 जून को जीएम फ्लाइंग टीम ने रोडवेज को चूना लगा रहे दो वाट्सएप गु्रप पकड़े थे। उन दोनों गु्रपों में 500 से ज्यादा विद्यार्थी जुड़े हुए थे। उस दिन जींद डिपो की यातायात प्रबंधक और महाप्रबंधक फ्लाइंग टीम जींद-कैथल मार्ग पर तैनात थी। कैथल डिपो की एक बस जो जींद की तरफ आ रही थी तो फ्लाइंग टीम ने बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए शामदो गांव के पास बस को रुकवा लिया था। इस दौरान फ्लाइंग टीम यात्रियों से टिकट की जांच कर रही थी तो दो विद्यार्थी वाट्सएप गु्रप पर विद्यार्थियों को फ्लाइंग टीम की अपडेट दे रहे थे। इसके बाद फ्लाइंग टीम ने उसी दिन झांझ गांव के पास रुकवा लिया था, जिसमें दो अन्य विद्यार्थी वाट्सएप गु्रप में फ्लाइंग टीम की अपडेट दे रहे थे। फ्लाइंग टीम ने उनका मोबाइल जब्त कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम फ्लाइंग जींद-कैथल मार्ग पर थी। इस दौरान कैथल से आ रही रोडवेज बस की चेकिंग की गई। उसमें एक युवक मिला जो कि बेटिकट यात्रा कर रहा था। उसके मोबाइल फोन को चेक किया तो उसमें टेलीग्राम पर बनाया हुए एक ग्रुप मिला, जिसमें फ्लाइंग की अपडेट दी जा रही थी। टीम ने युवक से जुर्माना वसूला और उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
-ओमसिंह, इंचार्ज, जीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed