फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thua's youth ready to go to the border and fight

Jind News: सीमा पर जाकर लड़ने को तैयार थुआ के युवा

Sun, 11 May 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thua's youth ready to go to the border and fight
जींद। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो गया है। ऐसे में देश के युवाओं के हौंसले बुलंद हैं। इसको लेकर उचाना क्षेत्र के गांव थुआ के युवाओं ने देश की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने देश की सेवा के लिए वेतन नहीं लेने के बारे में लिखा है। थुआ गांव के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि वह निस्वार्थ भाव से मां भारती की रक्षा के अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं। यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया कि पाकिस्तान के साथ इस लड़ाई में अपनी सेना के साथ सीमा पर भेजा जाए।
विज्ञापन

इसके लिए वह किसी प्रकार के वेतन की मांग भी नहीं करेंगे। थुआ गांव वीर जवानों का गांव है। इस गांव से 250 से ज्यादा युवा सेना में भर्ती हो चुके हैंं। गांव से हर साल कई युवा सेना में चलते जाते हैं। इस गांव के युवाओं को सेना में जाने का जुनून है और देश सेवा करने के लिए आतुर हैं। गांव की आबादी लगभग 9 हजार है और वोट साढ़े 5 हजार है। वहीं गांव में अधिकतर लोग पढ़े-लिखे हैं।
विज्ञापन

युवा पुनीत, दीपक, राकेश, रमन, वीरभान, रूपेश का कहना है कि भारत और पाकिस्तान की लड़ाई में वह सीमा पर जाने को तैयार हैं।
इस संकट की घड़ी में पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़ा है। हमारा भी दायित्व बनता है कि देश के लिए कुछ करें। यदि उन्हें सरकार बुलाए तो वह बिना वेतन के सीमा पर जाने को तैयार हैं। राजबीर का कहना है कि वह पिछले कई साल से युवाओं को प्रेक्टिस करवाते हैं। उनके नेतृत्व में 14-15 युवा सेना में भर्ती हो चुके हैं। गांव के युवाओं में सेना में भर्ती होने का जज्बा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed