{"_id":"6a9b0aaf835f49363903139a","slug":"throwing-garbage-in-front-of-statues-is-not-tolerated-vishal-jind-news-c-199-1-jnd1005-159719-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमाओं के सामने कचरा डालना बर्दाश्त नहीं : विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमाओं के सामने कचरा डालना बर्दाश्त नहीं : विशाल
विज्ञापन
नरवाना के समाचार के साथ फोटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार रात 8:30 बजे अपोलो चौक पर सड़क पर डाले गए कचरे को नगर परिषद के एसआई विशाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर हटाया। उन्होंने नगर परिषद की सरकारी जेसीबी मौके पर बुलवाई और निजी चालक से जेसीबी चलवाकर कचरे को उठवाया। इसके बाद अपोलो चौक को पूरी तरह साफ कर दिया गया।
एसआई विशाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और यदि वे सफाई कार्य नहीं करना चाहते तो यह उनका निर्णय है, लेकिन शहर में स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं। उनकी प्रतिमाओं के सामने इस प्रकार कचरा डालना किसी भी सूरत में शोभनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का इस तरह अपमान वह बर्दाश्त नहीं कर सकते।
विशाल ने सफाई कर्मचारी नरवाना इकाई के प्रधान बंटी बेदी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में शहर में किसी भी महापुरुष या स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा के सामने कचरा डालने की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बाधित होने की स्थिति में भी प्रतिमाओं की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि एसआई विशाल को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया जा चुका है।