फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Through their visit to Rakhigarhi, the students learned about the glory of the Harappan civilization.

Jind News: राखीगढ़ी भ्रमण से छात्राओं ने जाना हड़प्पा सभ्यता का गौरव

Sun, 28 Dec 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Through their visit to Rakhigarhi, the students learned about the glory of the Harappan civilization.
27जेएनडी23: राखी गढ़ी भ्रमण पर गई स्कूल की छात्राओं के साथ​ अध्यापिकाएं। स्रोत : अध्यापिका
जींद। बरौदा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी का शैक्षणिक भ्रमण कर हड़प्पा सभ्यता के अतीत की जानकारी ली। भ्रमण प्रधानाचार्य जितेंद्र खरब के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारत की प्राचीन, समृद्ध और वैज्ञानिक रूप से उन्नत सभ्यता से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. सीमा मलिक ने बताया कि यह शैक्षणिक यात्रा इतिहास प्रवक्ता सुमन लता, कंप्यूटर अध्यापिका सुमन कंडोला एवं संदीप ढांडा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने हड़प्पा सभ्यता की नगर योजना, जल निकासी प्रणाली, आवासीय संरचनाओं, कला एवं संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और भारत के स्वर्णिम इतिहास को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन

इतिहास प्रवक्ता सुमन लता ने छात्राओं को राखीगढ़ी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राखीगढ़ी विश्व की सबसे प्राचीन और विशाल हड़प्पा सभ्यता स्थलों में से एक है, जो भारत की उन्नत सामाजिक व्यवस्था, व्यापारिक संबंधों और तकनीकी ज्ञान को दर्शाता है। इससे छात्राओं की ऐतिहासिक समझ के साथ-साथ जिज्ञासा और अध्ययन में रुचि भी बढ़ी। अंग्रेज़ी प्रवक्ता सीमा मलिक ने कहा कि प्रधानाचार्य जितेंद्र खर्ब सदैव छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं और कक्षा शिक्षण के साथ-साथ ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों को विशेष महत्व देते हैं, ताकि छात्राएं पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed