{"_id":"67002d22db8c54b3550c9cd6","slug":"three-youths-who-came-to-buy-goods-took-away-50-thousand-rupees-jind-news-c-199-1-sroh1007-123982-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सामान खरीदने आए तीन युवक ले उड़े 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सामान खरीदने आए तीन युवक ले उड़े 50 हजार रुपये
Fri, 04 Oct 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
उचाना। कबाड़ की दुकान में सामान खरीदने के बहाने आए तीन युवक गल्ले से 50 हजार रुपये ले उड़े।
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्रा कॉलोनी निवासी कुलबीर ने बताया कि उसने पालवां रोड पर कबाड़ की दुकान की हुई है। 3 अक्टूबर की शाम तीन लड़के उनके पास आए और तेल के खाली पीपे मांगने लगे। उन युवकों में से दो उनके साथ पीछे बने गोदाम से पीपे लेने के लिए चले गए और एक लड़का गल्ले के पास बैठा रहा। उसने चार पीपे युवकों को दे दिए। फिर उनके पास दूसरा ग्राहक सामान देने के लिए आया। ग्राहक को सामान देने के बाद बकाया रुपये देने के लिए गल्ला संभाला तो 50 हजार रुपये गायब मिले। एसआई आजाद सिंह ने कहा कि पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।