{"_id":"655f9b36429f0e75b2059c2b","slug":"three-youths-snatched-the-bike-at-thua-turn-by-showing-pistol-jind-news-c-199-1-sroh1007-9143-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: थुआ मोड़ पर तीन युवकों ने पिस्तौल दिखाकर छीनी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: थुआ मोड़ पर तीन युवकों ने पिस्तौल दिखाकर छीनी बाइक
Fri, 24 Nov 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
जींद। थुआ मोड़ पर बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तोल के बल पर एक युवक से उसका बाइक छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन बाइक सवारों का कोई सुराग नहीं लगा। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मांडी कलां निवासी अशोक ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह बाइक पर घर से दुकान की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह थुआ मोड़ पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रुकवा लिया और पिस्तौल दिखाते हुए उसकी बाइक छीन ली और उसे धक्का देकर खेड़ी शेरखां की तरफ फरार हो गए। किसी तरह उसने घटना की सूचना पुलिस तथा परिजनों को दी। सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया लेकिन बाइक सवार युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।