फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three years imprisonment for a man guilty of doing obscene acts with a minor

Jind News: नाबालिग से अश्लील हरकत करने के दोषी को तीन साल कैद

Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment for a man guilty of doing obscene acts with a minor
जींद। नाबालिग से अश्लील हरकत करने के दोषी को बुधवार को एडीजे डा. चंद्रहास की अदालत ने तीन वर्ष की कैद व 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन


सदर थाना सफीदों क्षेत्र की एक महिला ने 31 अक्तूबर 2022 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 29 अक्तूबर को परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में उसके भाई की 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने महिला की शिकायत पर रामनिवास पर घर में घुस कर छेड़छाड़ करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने रामनिवास को तीन साल कैद व 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed