फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three women injured after being hit by a bike

Jind News: बाइक की चपेट में आने से तीन महिलाएं घायल

Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three women injured after being hit by a bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदो। भुसलाना गांव जाने वाली सड़क पर शाम करीब आठ बजे टहलने निकली तीन महिलाएं बाइक की चपेट में आकर घायल हो गईं। तीनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि तीसरी महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने घायल महिलाओं की शिकायत पर खातला गांव निवासी बाइक चालक गौरव व दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भुसलाना गांव निवासी सरिता, रीटा, ओमपति ने बताया कि वह शाम के आठ बजे खाना खाने के बाद घूमने के लिए सड़क पर गई थी। महिलाओं ने बताया कि खातला गांव निवासी गौरव व दीपक सामने से बाइक पर आ रहे थे। उन्होंने तीनों को बाइक से सामने से टक्कर मार दी। चिकित्सकों ने रीटा व ओमपति को छुट्टी दे दी और सरिता की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर थाना सफीदो पुलिस ने महिलाओं के बयान पर गौरव व दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed