फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three thousand women from self-help groups have become millionaires.

Jind News: सामूहिक सहायता समूह की तीन हजार महिलाएं बनीं लखपति, ठहरने के लिए सफीदों रोड पर बना हॉस्टल

Tue, 30 Dec 2025 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three thousand women from self-help groups have become millionaires.
29जेएनडी43-पुराने बस अड्डा के पास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के ​लिए बनाए गए फोर्टा केबिन। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की तीन हजार से अधिक महिलाएं लखपति बन गई हैं। इन महिलाओं की आमदनी सालाना एक लाख रुपये से अधिक है।
हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं ने आमदनी बढ़ाने के लिए समूह में काम करना शुरू किया और अब हर गांव में कई-कई समूह बन गए हैं जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

लखपति स्वयं सहायता समूह की एक ऐसी सदस्य होती है जिसकी सालाना पारिवारिक आय एक लाख रुपये या इससे अधिक है। इस आय की गणना कम से कम चार कृषि मौसमों या चार व्यापार चक्रों के लिए की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी औसत मासिक आय दस हजार रुपये से अधिक है जो लगातार बनी रहे। फिलहाल यह दूसरा साल चल रहा है। पिछले साल इन महिलाओं का चयन लखपति दीदी के लिए किया गया था।
अब दूसरे वर्ष के लिए अप्रैल में नई लखपति दीदी के नाम सामने आएंगे। जिले में लगभग 22 हजार महिलाएं हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जुड़ी हुई है। तीन हजार स्वयं सहायता समूह जिले में बनाए गए हैं जिनमें अपना-अपना अलग व्यापार कर रही हैं।

हॉस्टल में 24 कमरे, निर्माण कार्य अंतिम चरण में
जिला प्रशासन महिलाओं के रुकने और ठहरने के लिए सफीदों गेट पर हॉस्टल का निर्माण कर रहा है। हॉस्टल का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस हॉस्टल में 24 कमरे हैं हालांकि इससे पहले जो हॉस्टल था वह कंडम हो गया था। उसकी जगह ही इसका निर्माण किया जा रहा है। हॉस्टल बनने के बाद महिलाओं को रुकने की सुविधा मुहैया हो जाएगी जिसका महिलाओं को किराया भी देना होगा।
उपलब्धियां 2025...
महिलाओं के लिए फोर्टा कैबिन बनाए
सामूहिक सहायता समूह की सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फोर्टा केबिन बनाए हैं। अब महिलाएं इन केबिन में अपने द्वारा बनाए गए सामान को ग्राहकों को बेच सकेंगी। यह केबिन उन महिलाओं को दिए जाते हैं जो समूह में कार्य करती हैं और जरूरतमंद भी है। नगरपरिषद ने इन केबिन को लगभग दस लाख रुपये की लागत से बनाया है।


25 हजार महिलाओं को मिला लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
प्रदेश सरकार ने हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जिले में 25 हजार से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इनमें 17 हजार ऐसी महिलाएं है जिनको दो-दो किश्त भी मिल चुकी है। जिले में करीब 60 हजार महिलाएं योजना की पात्र हैं।

निडाना की बेटी पुलिस परेड में रही ऑवरआल प्रथम
निडाना गांव की बेटी निशु ने हाल ही में पंचकूला में हुई पुलिस परेड में ऑवरआल प्रथम स्थान पाया। वह साल 2024 में पुलिस में भर्ती हुई थी। 24 दिसंबर को पंचकूला में हुई पुलिस परेड में प्रदेशभर के छह हजार पुलिसकर्मियों के बीच शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। निशु ने घर की परिस्थितियों से लड़कर यह मुकाम हासिल किया। इसमें उनकी मां बीना देवी ने सहयोग दिया।

सरपंच कविता ने करवाया गांव का विकास
कालवन की सरपंच कविता ने गांव में काफी विकास कार्य करवाए हैं। पिछले दिनों उन्होंने भारतीय गुणवत्ता परिषद और सरपंच संवाद की टीम की ओर से नई दिल्ली में चार दिवसीय सरपंच शक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भारत के 16 राज्यों से चुनी गईं 46 महिला सरपंचों ने हिस्सा लिया था। कविता जिले से हिस्सा लेने वाली एकमात्र सरपंच थीं। उन्होंने गांव में 27 एकड़ में देवभूमि के नाम पर जमीन अप्रूवल करवाई क्योंकि गांव कालवन में हर साल विदेश पक्षी आते हैं। पेयजल की पुरानी समस्या के समाधान के लिए पूरे गांव में नई पाइप बिछवाई। लुप्त हो रही चीड़िया जैसी प्रजाति को बचाने के लिए रैन बसेरा बनवाया। कालवन तपा के नौ गांव का चबूतरे का निर्माण करवाया। डिस्पेंसरी का भी उनकी देख-रेख में निर्माण हुआ।


लोगों से अच्छे व्यवहार के कारण सिपाही मोनिका को मिला सम्मान
पुलिस में तैनात सिपाही मोनिका को उनके लोगों से अच्छे व्यवहार के कारण 26 जनवरी को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सम्मानित किया था। पहले वह दुर्गा शक्ति में तैनात रहीं तो स्कूल, कॉलेजों में जाकर उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध समेत अन्य मामलों को लेकर जागरूक किया। उनके अच्छे व्यवहार के कारण एसपी जींद ने अपने कार्यालय में तैनात किया है। कार्यालय आने वाले लोगों को एसपी से वही मिलवाती हैं।

29जेएनडी43-पुराने बस अड्डा के पास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनाए गए फोर्टा केबिन। सं

29जेएनडी43-पुराने बस अड्डा के पास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनाए गए फोर्टा केबिन। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed