{"_id":"5ee7bb5e8ebc3e433922c1fd","slug":"three-teams-formed-to-capture-nidana-s-youth-shot-and-killed-jind-news-rtk559597179","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडाना के युवक की गोली मारकर हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडाना के युवक की गोली मारकर हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निडाना गांव के युवक के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। जुलाना थाना प्रभारी, सीआईए वन तथा सीआईए टू ने हत्यारों को पकड़ने के लिए छापा मारने शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। निडाना गांव निवासी संदीप की शनिवार रात को ढाबे पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
निडाना गांव निवासी संदीप धर्म कांटा चलाता था। 13 जून की रात मौसम खराब होने की वजह से वह धर्मकांटे के साथ लगते ढाबे में अपने भाई के साथ सो गया था। रात लगभग 12 बजे कार में सवार होकर आए पांच लोगों ने संदीप को तीन गोलियां मार दी थीं, जिससे संदीप की मौत हो गई थी। संदीप के भाई अमनदीप ने आरोप लगाया है कि शामलो कलां निवासी सुमित व देवेंद्र, निडाना निवासी सुधीर, नवीन और अजय गांव में संदीप पर शराब बेचने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे नाखुश होकर पांचों ने उसकी हत्या कर दी।
निडाना गांव के युवक के हत्यारों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जुलाना थाना प्रभारी, सीआईए वन तथा सीआईए टू ने हत्यारों को पकड़ने के लिए छापा मारने शुरू कर दिया है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।