फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three suspicious youths caught in Chief Minister's program, two stolen mobiles recovered

Jind News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तीन संदिग्ध युवक पकड़े, चोरी के दो मोबाइल बरामद

Sun, 20 Jul 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three suspicious youths caught in Chief Minister's program, two stolen mobiles recovered
20जेएनडी03-पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोर। स्रोत पुलिस
जींद। 19 जुलाई को जुलाना में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी कुलदीप सिंह जुलाना से जींद की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक बाइक पर सवार 3 संदिग्ध युवक नजर आए, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने तुरंत सरकारी गाड़ी को रुकवाया और शक के आधार पर उन तीनों युवकों को मौके पर काबू किया। पूछने पर नाम किनाना निवासी रमेश और सूरज और अमरहेड़ी निवासी बादल बताया। तलाशी लेने पर चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। एसपी ने तीनों आरोपियों को लुदाना चौकी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वाहन नजर आता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या चौकी अथवा पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर दें। उन्होंने कहा कि आपकी एक सतर्क सूचना किसी बड़ी आपराधिक घटना को होने से रोक सकती है। एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed