फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three smugglers arrested with 69 kg of poppy seeds

Jind News: 69 किलो चूरापोस्त के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 69 kg of poppy seeds
12जेएनडी44-पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर। स्रोत पुलिस
जींद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट कुरुक्षेत्र ने थाना जुलाना से तीन तस्करों को काबू कर 69.185 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव सिख ढांडा निवासी जगदीप, पंजाब के लुधियाना के गांव शिमलापुरी निवासी राज किरण उर्फ राजू और मध्य प्रदेश के जिला आगर मालवा के गांव बढि़या निवासी लखन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हरियाणा एनसीबी के डीएसपी राजकुमार और कुरुक्षेत्र प्रभारी उपनिरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक संजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम सोमवार को सोनिया इंटरनेशनल स्कूल जुलाना के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि उपरोक्त तीनों आरोपी ट्रक में सामान की आड़ में चूरापोस्त छिपाकर मध्यप्रदेश से पंजाब लेकर जा रहे हैं। आरोपियों का ट्रक अभी रोहतक-जींद रोड पर बने एक ढाबे की पार्किंग में खड़ा है। सूचना पर टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें से 69 किलो 185 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी उप निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुलाना थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ की जाएगी। अन्य तस्करों और सप्लाई के बारे पता करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

12जेएनडी44-पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर। स्रोत पुलिस

12जेएनडी44-पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed