फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three schools running in the same building, cracks in the walls...dampness in the roofs but still the meritorious students are shining

Jind News: एक ही भवन में चल रहे तीन स्कूल, दीवारों में दरारें...छतों में सीलन फिर भी चमक रहे मेधावी

Sat, 02 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three schools running in the same building, cracks in the walls...dampness in the roofs but still the meritorious students are shining
01जेएनडी06-बाल आश्रम स्कूल की दीवारों के ऊपरी हिस्से में दरार। संवाद
जींद। भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल की इमारत 50 साल पुरानी है। दीवारों में दरारें और छतों में सीलन है। थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है। बच्चे ज्यादा हैं और जगह कम है। यहां तीन स्कूल के बच्चे दो शिफ्ट में पढ़ते हैं। बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। पीने का पानी भी सप्लाई का आता है। माध्यमिक में तीन शिक्षकों की भी कमी है।
विज्ञापन

एक ही भवन में बाल आश्रम का प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालय के अलावा दूसरी शिफ्ट वाल्मीकि बस्ती स्कूल भी लगता है। इस स्कूल का अपना कोई भवन नहीं है लेकिन तीनों का स्टाफ अलग है। बाल आश्रम माध्यमिक विद्यालय में पहली शिफ्ट में सुबह 7 से साढ़े 12 बजे तक 6 से 10वीं कक्षा तक के 488 विद्यार्थी पढ़ते हैं। शिक्षकों के 18 पद स्वीकृत हैं जिसमें तीन पद खाली हैं। पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलती है। दूसरी शिफ्ट पौने एक बजे से लेकर सवा छह बजे तक लगती है। पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ते हैं। दोपहर वाली शिफ्ट में दो स्कूल चल रहे हैं। भवन में एक प्राइमरी स्कूल बाल आश्रम और दूसरा स्कूल वाल्मीकि बस्ती के नाम से है। बाल आश्रम में 140 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और सात शिक्षक कार्यरत हैं। वाल्मीकि बस्ती स्कूल में 200 विद्यार्थी हैं और नौ शिक्षक पढ़ाते हैं। कुल 17 कमरें हैं जिनमें 12 बच्चों के लिए और पांच स्टाफ के लिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल में मिड-डे मील की बेहतर व्यवस्था है। लड़के और लड़कियोंं के लिए अलग-अलग आठ शौचालय बने हैं। एक पार्टटाइम सफाई कर्मचारी के सहारे स्कूल की सफाई का जिम्मा है। हालांकि विद्यार्थियों के बैठने के लिए ड्यूल डेस्क की भी सुविधा है। सत्र 2024-25 में 10वीं कक्षा का बोर्ड का परिणाम बेहतर रहा था। 53 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे और 17 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 साल पुराना है स्कूल
बाल आश्रम स्कूल 1972 से चल रहा है। इस स्कूल परिसर में पहले श्री-श्री 1008 शालिग्राम आश्रम (दंडी स्वामी) के नाम से बाल आश्रम था। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए यह जगह दान में दी गई। इसके बाद से यहां स्कूल चल रहा है। यहां बाबा की दो मूर्तियां भी स्थापित हैं।
बरसात के पानी की नहीं निकासी
स्कूल का भवन पुराना होने के कारण सड़क से काफी नीचे हो गया है। इसके कारण बारिश का पानी अब स्कूल से बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे में थोड़ी से बारिश होते ही कई-कई फीट पानी जमा हो जाता है। इससे स्टाफ और छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी होती है।
वर्जन
बाल आश्रम स्कूल में जगह की कमी है। स्कूल परिसर छोटा है। स्कूल की इमारत कंडम तो नहीं है, लेकिन मरम्मत की काफी जरूरत है। स्कूल की तरफ से अगर मरम्मत के लिए डिमांड आती है तो एस्टीमेट बनवाकर निदेशालय को भेजी जाएगी।
-राजपाल देशवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
वर्जन
जिन-जिन स्कूलों में सुधार की जरूरत है, स्कूल संचालक लेटर पेड पर लिखकर उन्हें अवगत करवाएंगे। उन समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा विभाग को भेज दिया जाएगा। उनका का प्रयास है कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के कार्यों में तेजी लाई जाए।

-डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डिप्टी स्पीकर
---------------
बाल आश्रम स्कूल का रिपोर्ट कार्ड
प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थी 140
माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थी 488

वाल्मीकि बस्ती स्कूल के विद्यार्थी 200
माध्यमिक स्कूल में शिक्षक रिक्त 3

कार्यरत शिक्षक (तीनों में ) 34
कमरे 17

शौचालय 8
---------------

प्रमोद राठी कमरों की संख्या बताएगा, जोड़ लेना

01जेएनडी06-बाल आश्रम स्कूल की दीवारों के ऊपरी हिस्से में दरार। संवाद

01जेएनडी06-बाल आश्रम स्कूल की दीवारों के ऊपरी हिस्से में दरार। संवाद

01जेएनडी06-बाल आश्रम स्कूल की दीवारों के ऊपरी हिस्से में दरार। संवाद

01जेएनडी06-बाल आश्रम स्कूल की दीवारों के ऊपरी हिस्से में दरार। संवाद

01जेएनडी06-बाल आश्रम स्कूल की दीवारों के ऊपरी हिस्से में दरार। संवाद

01जेएनडी06-बाल आश्रम स्कूल की दीवारों के ऊपरी हिस्से में दरार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed