फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three people who shot dead a former for life omprisonment

किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Sat, 06 Jul 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
three people who shot dead a former for life omprisonment
18 दिसंबर 2015 को गांव मलार निवासी 32 वर्षीय किसान बलराज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को अदालत ने तीन लोगों को दोषी करार देते आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एक आरोपी को दस हजार और दो को 12-12 हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा। 18 दिसंबर 2015 को मलार निवासी किसान बलराज यादव शाम को खेत से साइकिल पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था। बलराज के साथ उसका 4 वर्षीय बेटा भी था। जब बलराज गांव के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने उसे गोली मार दी थी। बलराज को दो गोली लगी थी। गोली लगने से बलराज की मौके पर ही मौत हो गई थी। जांच में मामला रंजिश का पाया गया। पुलिस जांच में गांव मलार निवासी सुशील, हरिगढ़ निवासी राहुल व गांव मदनपुरा निवासी मनजीत द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को अदालत ने तीनों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने राहुल पर दस हजार, सुशील और मनजीत को 12-12 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed