Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three people arrested for betting on cricket match

Jind News: क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 20 Oct 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 20 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested for betting on cricket match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। एडीजीपी की स्पेशल टीम और डिटेक्टिव स्टाफ ने वीरवार रात को रोहतक रोड स्थित लक्ष्मी नगर में छापेमारी की, जहां भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन लोगों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से एक लाख 17 हजार रुपये की नकदी, 13 मोबाइल फोन और लेपटॉप तथा अन्य सामान बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


एडीजीपी स्टाफ की स्पेशल टीम को वीरवार रात सूचना मिली थी कि रोहतक रोड पर लक्ष्मी नगर में कश्मीर नामक व्यक्ति के मकान में कुछ युवक क्रिकेट पर सट्टा लगवा रहे थे। एडीजीपी स्टाफ पुलिस ने डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस के साथ मिलकर मकान पर छापेमारी की। मकान की तलाशी लिए जाने पर एक लाख 17 हजार रुपये की नकदी, 13 मोबाइल फोन, लेपटॉप, एक्सटेंशन, वाईफाई और बैलेंस सीट बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मकान मालिक कश्मीर के अलावा शिवपुरी कॉलोनी निवासी शुभम और अर्बन एस्टेट निवासी अंकित के रूप में हुई। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed