{"_id":"65e619bc07065052190bc304","slug":"three-lakh-rupees-and-35-tola-gold-jewelery-stolen-from-the-house-jind-news-c-199-1-sroh1006-113887-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान से तीन लाख रुपये और 35 तोले सोने के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान से तीन लाख रुपये और 35 तोले सोने के आभूषण चोरी
Tue, 05 Mar 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
जींद, नरवाना। घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोर तीन लाख रुपये और 35 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
पंजाबी चौक निवासी राजीव कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फैंसी स्टोर चलाता है। तीन मार्च को वह बाहर गया हुआ था। घर पर उनका बेटा अकेला था। शाम को वह दुकान पर गया तो पीछे से चोर घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर आठ तोले की दो सोने की चेन, सोने की नौ अंगूठी, पांच तोले का मंगलसूत्र, सात तोले के कानों के आभूषण, तीन तोले के दो लॉकेट, आठ जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी के 40 सिक्के, सोने की तीन गिन्नी और तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। जब वह मकान पर गए तो चोरी का पता चला। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद