फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three electric poles fell due to collision with tractor

Jind News: ट्रैक्टर की टक्कर से गिरे बिजली के तीन खंभे

Thu, 19 Jun 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three electric poles fell due to collision with tractor
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा कलां में ट्रैक्टर की टक्कर से तीन बिजली के खंभे गिर गए। इस दौरान एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दनौदा कलां निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून शाम को वह अपने मकान के सामने गली में खड़ा था। उसी समय गांव का ही मनदीप ट्रैक्टर लेकर आया, जिसके पीछे रोटावेटर जुड़ा हुआ था। उसने उसके मकान के पास लगे बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा टूट गया और वह मकान के अगले हिस्सा से टकराकर नीचे गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक को रोकना चाहा तो वह दूसरी गली से ट्रैक्टर भगा कर ले गया, जिससे वहां भी दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया। इससे बिजली के तार गली में गिर गए और उस समय बिजली चालू थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed